सम्बंधित जानकारी
- Chandu Champion देखकर शबाना आजमी की आंखों में आए आंसू, कार्तिक आर्यन और कबीर खान की जमकर की तारीफ
- सोनाली बेंद्रे से नहीं मिल पाने पर फैन ने दे दी थी जान, एक्ट्रेस बोलीं- कोई ऐसा कैसे...
- वेलकम टू द जंगल की रिलीज डेट हुई पोस्टपोन, अब अगले साल होगी रिलीज!
- जहीर इकबाल संग शादी से पहले सोनाक्षी सिन्हा ने पिता शत्रुघ्न सिन्हा के लिए शेयर किया खास पोस्ट
- अवनीत कौर ने बताया अपना वेडिंग प्लान, बोलीं- लव मैरिज में रखती हूं यकीन
swara bhasker tweet against vegetarians on bakrid eid ul adha
Swara Bhaskar post: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर फिल्मों से ज्यादा अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखती हैं, जिसके वजह से उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। स्वरा भास्कर ने अब बकरीद के मौके पर एक पोस्ट शेयर किया है।
स्वरा भास्कर ने अपने इस पोस्ट में एक फूड ब्लॉगर को करारा जवाब दिया है। इस फूड ब्लॉगर ने खुद के वेजीटेरियन होने पर गर्व महसूस करने की बात कही थी। स्वरा ने नलिनी उनागर नाम की फूड ब्लॉगर को उनके वेजीटेरियन होने पर सवाल किया है। हालांकि इस वजह से स्वरा ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ गई हैं।
Honestly… I dont understand this smug self righteousness of vegetarians. Your entire diet is made up of denying the calf its mothers milk.. forcibly impregnating cows then separating them from their babies & stealing their milk. You eat root vegetables? That kills the whole… https://t.co/PqHmXwwBTR
— Swara Bhasker (@ReallySwara) June 16, 2024
स्वरा ने अपने एक्स अकाउंट पर खाने की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, 'मुझे वेजीटेरियन होने पर गर्व है। मेरी प्लेट आंसूओं, क्रूरता, पाप से फ्री है।' स्वरा ने नलिनी के इस ट्वीट को री-पोस्ट किया है।
स्वरा भास्कर ने लिखा, 'ईमानदारी से कहूं... मुझे शाकाहारियों का खुद को एकदम सही बताना समझ नहीं आता। आप लोगों का पूरा भोजन गाय के नन्हें बछड़ों को उनकी मां के दूध से वंचित करके, गायों को जबरन गर्भवती करके, फिर उन्हें उनके बच्चों से अलग कर देने और उनका दूध चुराने से बनी है।'
स्वरा ने आगे लिखा, इसके अलावा आप जड़ वाली सब्जियां खाते हैं, इसमें भी तो पूरे पौधे की हत्या ही होती है। जरा शांति बरतिए, अब बकरीद है तो सिर्फ इसलिए ऐसी बातें मत कीजिए।
स्वरा भास्कर के इस पोस्ट पर कई उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं, तो कई यूजर्स ने उनकी क्लास भी लगा दी है। बता दें कि स्वरा भास्कर ने बीते साल फहाद अहमद संग शादी रचाई है। वहीं शादी के सात महीने बाद ही स्वरा एक बेटी की मां भी बनी हैं।
