1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sushant singh rajputs flat gets a new tenant after 2 5 years

सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैट को 2.5 साल बाद मिला नया किराएदार, देना होगा इतना रेंट

sushant singh rajput
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने साल 2020 में मुंबई स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। एक्ट्रेस के निधन के बाद से ही उनका फ्लैट खाली पड़ा था। बीते दिनों खबर आई थी कि इस फ्लैट को किराएदार नहीं मिल रहा है। 

 
वहीं अब ताजा खबरों के अनुसार सुशांत सिंह राजपूत जिस फ्लैट में अंतिम सांस ली थी उसे 2.5 साल बाद नया किराएदार मिल गया है। सुशांत जिस फ्लैट में रहते थे वह काफी आलिशान है। इस फ्लैट के लिए एक्टर हर महीने 5 लाख रुपए का किराया देते थे। 
 
पिछले कुछ समय से इस फ्लैट के लिए तमाम ब्रोकर्स ने कोशिश की थी कि ये फ्लैट बिक जाए। आखिरकार लंबे इंतजार के बाद उनकी ये कोशिश सफल हो गई। अब एक शख्स इस फ्लैट को लेने के लिए तैयार हो गया है। 
 
खबरों के अनुसार यह शख्स इस फ्लैट को 5 लाख रुपए महीना रेंट पर ले रहा है। इसके अलावा उसे 30 लाख रुपए सिक्योरिटी जमा करवानी होगी, जो 6 महीने की डिपॉजिट मनी होगी। 
 
बता दें कि 14 जून 2022 को सुशांत सिंह राजपूत का निधन इसी फ्लैट में हुआ था। इस फ्लैट में सुशांत के साथ रिया चक्रवर्ती और कुछ दोस्त भी रहते थे। ये फ्लैट 3600 स्कवॉयर फुट के एरिया में बना हुआ है। इसमें 4 बेडरूम हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
जब दीपिका पादुकोण के मन में आने लगे थे सुसाइड के ख्याल