सम्बंधित जानकारी
- क्या सुशांत सिंह राजपूत और उनकी एक्स मैनेजर दिशा की मौत में कुछ संबंध है?
- किस एक्टर को सुशांत सिंह राजपूत ने रात 12 बजे लगाया था फोन?
- सुशांत सिंह का फिल्मी करियर : छोटी किंतु चमकीली पारी
- सुशांत सिंह राजपूत के बारे में 10 खास बातें...
- सुशांत सिंह राजपूत : धोनी और छिछोरे करने वाले शख्स से ऐसी उम्मीद नहीं थी
सुशांत सिंह राजपूत ने केयरटेकर से कहा था पापा का ध्यान रखना
पिछले कुछ महीने से सुशांत सिंह राजपूत अवसाद में थे। कहीं ना कहीं उनके दिमाग में आत्महत्या का विचार पहले ही जन्म ले चुका था। उनकी सोशल मीडिया पोस्टिंग और लोगों से कही बातों में संकेत भी मिलते हैं।
सुशांत के पिता पटना में रहते हैं जहां उनकी केयरटेकर लक्ष्मी देवी भी रहती है। लक्ष्मी ने बताया कि सुशांत ने जब उन्हें आखिरी बार फोन किया था तो उन्होंने कहा था कि मेरे पापा को कोरोना वायरस से बचाना। पापा का ध्यान रखना।
लक्ष्मी के अनुसार सुशांत ने कुछ दिनों पहले यह भी कहा था कि वे जब भी पटना आएंगे तो पापा को पहाड़ पर घुमाने ले जाएंगे। वह तो नहीं आए, लेकिन उनकी खबर जरूर आ गई।
गौरतलब है कि सुशांत के परिवार में उनकी दो बहनें हैं। एक मुंबई और एक अमेरिका में रहती है। मां और एक बहन गुजर चुकी है।
सुशांत का अंतिम संस्कार
पहले खबर थी कि सुशांत का अंतिम संस्कार पटना में होगा। लेकिन सुशांत के दोस्तों के आग्रह पर अंतिम संस्कार अब मुंबई में होगा। खबर है कि सुशांत के पिता मुंबई पहुंच चुके हैं। उनकी अमेरिका वाली बहन भी मुंबई आ रही हैं।
