Sun, 19 Jul 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Sunny Leone, Google, Salman Khan

गूगल पर छाई रहीं सनी लियोन

सनी लियोन
सनी लियोन ने गूगल पर सबसे अधिक सर्च किए जाने पर अपने प्रशंसकों को धन्यवाद दिया है। सनी पिछले दस साल में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वालीं अभिनेत्री बन गई हैं। सनी यह बात जानकर बेहद खुश हुईं। उन्होंने अपने प्रशंसकों को धन्यवाद दिया है कि उन्होंने सबसे ज्यादा गूगल पर उन्हें सर्च किया।
सनी ने फेसबुक के अपने पोस्ट में लिखा, "धन्यवाद गूगल, भारत और मेरे सभी फैन्स, जिन्होंने मुझे सबसे ज्यादा सर्च किया और बॉलीवुड की सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली एक्ट्रेस बनाया। ये खबर मेरे लिए बेहद खास है।"
 
गौरतलब है कि गूगल की ओर से जारी पांच सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले भारतीय अभिनेताओं की सूची में सलमान खान, शाहरूख खान, अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन और रजनीकांत के नाम शामिल हैं। सर्च किए जाने वाले अन्य शीर्ष 10 अभिनेताओं में रितिक रोशन, शाहिद कपूर, रणबीर कपूर, आमिर खान और इमरान हाशमी हैं।
 
गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली अभिनेत्रियों में सनी के बाद कैटरीना कैफ, करीना कपूर, काजल अग्रवाल, दीपिका पादुकोण, ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा, तमन्ना भाटिया, आलिया भट्ट और सोनाक्षी सिन्हा हैं।(वार्ता) 
ये भी पढ़ें
मोहेंजो दारो, रितिक रोशन और आर्य नस्ल