dipawali
Tue, 10 Nov 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Sunny Leone, App

सनी लियोनी लांच करेंगी अपना एप

सनी लियोन
बॉलीवुड की बोल्ड अभिनेत्री सनी लियोनी अपना एप लांच करने जा रही हैं। सनी ने इस बात की घोषणा की है और सनी के चाहने वालों के लिए यह एक बड़ी खुशखबरी है। सनी ने ट्विटर पर यह जानकारी शेयर करते हुए कहा है, "मैं यह बताते हुए काफी उत्साहित महसूस कर रही हूं कि छह दिनों के भीतर मैं अपना खुद का एप लॉन्च करने जा रही हूं।"


 
गौरतलब है कि वर्ष 2014 में सनी का आधिकारिक मोबाइल एप लॉन्च किया गया था, जिसे लेकर लोगों की काफी अच्छी प्रतिक्रिया आई थी। सनी का यह एप एक महीने में 3 लाख डाउनलोड हुए थे और बेहद कम समय में सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जानेवाला ऐप साबित हुआ। अब देखना यह है कि सनी अपने इस नए एप में अपने फैन्स के लिए क्या एक्सक्लूसिव लाती हैं।(वार्ता) 
 
ये भी पढ़ें
समुंदर किनारे कैटरीना कैफ का सेक्सी पोज़