suvichar
Tue, 27 Oct 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Sunny Deol, Karan Deol, Pal Pal Dil Ke Pass

सनी देओल के बेटे करण देओल ने साइन की दूसरी फिल्म

सनी देओल
सनी देओल अपने बेटे करण देओल को फिल्मों में लांच करने वाले हैं। करण को लेकर सनी 'पल पल दिल के पास' निर्देशित कर रहे हैं और मनाली में काम भी चल रहा है। 
 
इसके पहले की करण की पहली फिल्म रिलीज हो, उन्होंने दूसरी फिल्म भी साइन कर ली है। खबर है कि निर्माता दिनेश विजान ने करण को अपनी अगली फिल्म के लिए साइन किया है। 
 
करण की इस फिल्म का निर्देशन कुणाल देशमुख करेंगे। कुणाल इसके पहले जन्नत और तुम मिले जैसी फिल्में बना चुके हैं। फिल्म का नाम और स्टारकास्ट अभी तय नहीं है। 
 
सनी और धर्मेन्द्र, करण की पहली फिल्म में खासी रूचि ले रहे हैं। 'पल पल दिल के पास' में करण की हीरोइन सहर बाम्बा होंगी। वे शिमला से हैं। सनी ने कई लड़कियों के ऑडिशन के बाद उन्हें चुना है। 
ये भी पढ़ें
सलमान खान की 'ट्यूबलाइट' के साथ शाहरुख और अजय की फिल्मों के ट्रेलर