1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sunil grover has undergone a heart surgery health update

सुनील ग्रोवर के जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे फैंस, हुई है हार्ट सर्जरी

Sunil Grover
गुत्थी और डॉक्टर मशहूर गुलाटी जैसे कई कॉमेडी किरदार निभाकर घर-घर फेमस हुए कॉमेडियन-एक्टर सुनील ग्रोवर की बीते दिनों हार्ट सर्जरी की खबर सामने आई थी। उनका ऑपरेशन मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूड में किया गया। वह अभी भी डॉक्टर्स की निगरानी में है। 

 
बताया जा रहा है कि एक वेब सीरीज की शूटिंग करते वक्त सुनील ग्रोवर की तबीयत अचानक खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टर्स ने उन्हें सर्जरी करवाने की सलाह दी। सुनील ग्रोवर की हार्ट सर्जरी की खबर सामने आने के बाद से ही फैंस और सेलेब्स उनके जल्द ठीक होने की दुआ करने लगे हैं। 
 
सुनील ग्रोवर ने बतौर आरजे अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 1995 में दूरदर्शन पर कॉमेडी शो 'फुल टेंशन' से अपना टीवी डेब्यू किया था। उन्हें लोकप्रियता कॉमेडी शो 'कॉमेडी नाइट्स विथ कपिल के गुत्थी और 'द कपिल शर्मा शो' के डॉ. मशहूर गुलाटी के किरदार से मिली।
 
सुनील ग्रोवर कई फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। उन्होंने 1998 में फिल्म 'प्यार तो होना ही था' से बॉलीवुड डेब्यू किया है।  2021 में सुनील ग्रोवर दो वेब सीरीज 'तांडव' और 'सनफ्लावर' में नजर आए थे।
अगला लेख
मजेदार चुटकुला - पति को लेना पड़ी तलाक की अर्जी वापस