• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. हॉट बिकिनी तस्वीर शेयर कर नोरा फतेही ने फैंस को दिया यह ऑफर
Written By
Last Modified: बुधवार, 2 फ़रवरी 2022 (17:10 IST)

हॉट बिकिनी तस्वीर शेयर कर नोरा फतेही ने फैंस को दिया यह ऑफर

Nora Fatehi
बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही डांस के साथ-साथ अपने हॉट लुक को लेकर भी चर्चा बटोरती रहती हैं। नोरा फतेही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह फैंस के साथ अक्सर अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

 
हाल ही में नोरा ने अपनी एक बिकिनी तस्वीर शेयर करके इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है। एक्ट्रेस की इस बोल्ड तस्वीर को देखकर फैंस के पसीने छूट गए है।
 
इस तस्वीर में नोरा फतेही ब्लैक कलर की बिकिनी पहने पूल किनारे पोज देती नजर आ रही हैं। नोरा का यह हॉट अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इतना ही नहीं नोरा ने अपने फैंस को एक ऑफर भी दिया है। 
 
इस हॉट तस्वीर को शेयर करते हुए नोरा ने कैप्शन में लिखा, 'अगली वेकेशन प्लान कर रही हूं। कौन मुझे ज्वॉइन करना चाहता है।' नोरा के इस पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं।
 
नोरा कई बॉलीवुड फिल्मों में आइटम सॉन्ग कर चुकी हैं और उनके डांस स्किल्स का हर कोई दीवाना है। वह आखिरी बार 'भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आई थीं। 
 
ये भी पढ़ें
2021 के टॉप 10 टीवी शो: अमिताभ और सलमान को तारक मेहता ने पछाड़ा