1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की हुई हार्ट सर्जरी, डॉक्टर ने बताया अब कैसी तबीयत

sunil grover underwent heart surgery | कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की हुई हार्ट सर्जरी, डॉक्टर ने बताया अब कैसी तबीयत

Sunil Grover
गुत्थी और डॉक्टर मशहूर गुलाटी जैसे कई किरदार निभाकर घर-घर मशहूर हुए कॉमेडियन-एक्टर सुनील ग्रोवर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सुनील ग्रोवर की हार्ट सर्जरी हुई है। उनका ऑपरेशन मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में किया गया है।

 
खबरों के अनुसार डॉक्टर्स का कहना है कि सुनील ग्रोवर की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। सुनील ग्रोवर की सेहत को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ करने लगे हैं। 
 
सुनील ग्रोवर ने अपने टीवी करियर की शुरुआत 'चला लल्ला हीरो बनने' से की थी। उन्हें लोकप्रियता कॉमेडी शो 'कॉमेडी नाइट्स विथ कपिल' के गुत्थी और 'द कपिल शर्मा शो' के डॉ. मशहूर गुलाटी के किरदार से मिली। सुनील ग्रोवर कई फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।
 
अगला लेख
एक्ट्रेस बेनाफ दादाचंदजी ने बताया शो 'धड़कन जिंदगी की' में काम करने का अनुभव