सम्बंधित जानकारी
- जब 'गदर' की दीवानगी में दिन-रात चले शोज, डायरेक्टर अनिल शर्मा ने नाम किया था अनोखा रिकॉर्ड
- अशनूर कौर के करोड़ों के आशियाने में घुसा बारिश का पानी, एक्ट्रेस ने वीडियो किया शेयर
- मिर्जापुर से हाउस ऑफ द ड्रैगन तक, सत्ता की लड़ाई दिखाने वाली 5 दमदार कहानियां
- Lock Upp 2: कंगना रनौत की धमाकेदार एंट्री, राम कपूर की लगाई क्लास
- शाहरुख खान ने रचा इतिहास, लॉस एंजेलिस में खुला नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड
क्यों एनीमेशन में लौट रही है 'बाहुबली' की दुनिया? एसएस राजामौली ने खोला राज
बाहुबली फ्रेंचाइजी, जिसमें बाहुबली: द बिगिनिंग और बाहुबली: द कन्क्लूजन शामिल हैं, आज भी भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी और सबसे पसंदीदा फ्रेंचाइजी में से एक है। दुनिया भर में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली भारतीय कहानियों में शामिल बाहुबली ने सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड नहीं बनाए, बल्कि एक ग्लोबल कल्चरल फेनोमेनन बन गई।
अब बाहुबली की यह विरासत 'बाहुबली: द इटरनल वॉर' के साथ एक नए स्तर पर पहुंचने जा रही है। हाल ही में रिलीज हुए इसके टीजर ने दुनिया भर के दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट पैदा कर दी है।
2026 के एनेसी एनिमेशन फ़िल्म फ़ेस्टिवल में बाहुबली: द इटरनल वॉर का वर्क-इन-प्रोग्रेस प्रेजेंटेशन पेश करते हुए एसएस राजामौली ने कहा, हमने इसकी कहानी पर इतना काम किया कि इस दुनिया और इन किरदारों को बनाते-बनाते हमारे पास ऐसे कई किस्से तैयार हो गए, जो फिल्मों के कई सीन्स जितने या उनसे भी ज्यादा ड्रामेटिक थे।
राजामौली ने आगे कहा, "भारतीय पौराणिक कथाएं दूसरी दुनियाओं के किरदारों के शानदार और जीवंत वर्णनों से भरी हुई हैं। उन कल्पनाओं को सही मायनों में सिर्फ एनीमेशन के जरिए ही दिखाया जा सकता है। ईशान वही इंसान थे, जिनका हमें इंतजार था, जो बाहुबली को अगले लेवल तक ले जा सकते थे।"
'बाहुबली: द इटरनल वॉर' दो पार्ट्स में बनने वाली एक एनिमेटेड एपिक फिल्म है, जिसका निर्देशन अवॉर्ड विनिंग फिल्ममेकर ईशान शुक्ला कर रहे हैं। इसके पहले पार्ट का टीजर रिलीज हो चुका है और फिल्म 2027 में रिलीज होगी।
