सम्बंधित जानकारी
- Lock Upp 2: कंगना रनौत की धमाकेदार एंट्री, राम कपूर की लगाई क्लास
- शाहरुख खान ने रचा इतिहास, लॉस एंजेलिस में खुला नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड
- इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' देखने के बाद कृति खरबंदा ने लिखा भावुक नोट, कहा - घर की याद मिल गई
- कभी गंगा में कूदकर देना चाहते थे जान, आज हैं सुरों के सरताज, कैलाश खेर के संघर्ष की अनसुनी दास्तां
- उर्वशी रौतेला की शुद्ध हिंदी सुनकर कन्फ्यूज हुए ओरी, वायरल रील ने जीता फैंस का दिल
अशनूर कौर के करोड़ों के आशियाने में घुसा बारिश का पानी, एक्ट्रेस ने वीडियो किया शेयर
मुंबई में मानसून की शुरुआत होते ही मायानगरी की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। भारी बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव जैसी गंभीर स्थिति पैदा हो गई है। इस आफत की बारिश से आम नागरिकों के साथ-साथ बॉलीवुड और टीवी जगत के सितारे भी अछूते नहीं रहे हैं।
फेमस एक्ट्रेस और बिग बॉस 19 फेम अशनूर कौर का करोड़ों का आलीशान घर भी इस मूसलाधार बारिश की चपेट में आ गया है। भारी बारिश के चलते अशनूर कौर के घर में पानी घुस गया, जिससे उनका काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने सोशल मीहिटा पर वीडियो शेयर कर अपने फैंस को इसकी जानकारी दी है।
अशनूर ने दिखाया कि किस तरह मुंबई की तेज बारिश का पानी उनकी बालकनी की सीमाओं को लांघकर सीधे उनके आलीशान लिविंग रूम के अंदर तक प्रवेश कर गया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पूरे कमरे के फर्श पर पानी फैल चुका है। स्थिति इतनी अचानक बिगड़ी कि लिविंग रूम में बिछी हुई महंगी और आलीशान कालीन को खराब होने से बचाने के लिए कर्मचारियों ने उसे तुरंत मोड़कर साइड में रख दिया।
अशनूर कौर ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "मुझे एक इवेंट के लिए बाहर निकलना था और तभी मेरे घर पर यह सब हो गया।" इसके साथ ही उन्होंने अपनी बेबसी जाहिर करने के लिए आई-रोल और फेसपाम वाले इमोजी का इस्तेमाल किया।
Actress Ashnoor Kaur shared an Instagram story showing rainwater entering her home during Mumbais heavy rainfall.
— Chota Don (@choga_don) July 1, 2026
But the bigger question is: if she doesnt live on the ground floor, where did the water come from?
She lives on the fourth floor, so it seems unlikely that her… pic.twitter.com/kZvHIe0z4K
वाइपर और वैक्यूम क्लीनर लेकर जुटा स्टाफ
अशनूर द्वारा शेयर किए गए वीडियो में उनके घर का पूरा हाउसिंग स्टाफ और परिवार के सदस्य मुस्तैदी से काम करते नजर आ रहे हैं। पानी को बेडरूम और घर के अन्य हिस्सों में फैलने से रोकने के लिए स्टाफ वाइपर, पोछा और पानी खींचने वाले आधुनिक वैक्यूम क्लीनर की मदद से पानी को बाहर निकालने की जद्दोजहद में जुटा दिखा।
19 साल की उम्र में खरीदा था यह 'ड्रीम होम'
बता दें कि अशनूर कौर का यह घर बेहद खास है। महज 19 साल की उम्र में अपनी कड़ी मेहनत और अभिनय के दम पर अशनूर ने मुंबई में यह 3.5 BHK लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा था। तकनीक और स्मार्ट फीचर्स से लैस इस आलीशान आशियाने की कीमत करीब 4 करोड़ रुपये बताई जाती है।
अशनूर कौर ने एक बाल कलाकार के रूप में 'झांसी की रानी' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'पटियाला बेब्स' और 'सुमन इंदौरी' जैसे सुपरहिट शोज में काम किया। हाल ही में वह 'बिग बॉस 19' में भी नजर आई थीं, जहां दर्शकों ने उन्हें काफी पसंद किया था।
