1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. shah rukh khan opens knight riders cricket ground in los angeles

शाहरुख खान ने रचा इतिहास, लॉस एंजेलिस में खुला नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड

Shah Rukh Khan
क्रिकेट की दुनिया में नाइट राइडर्स ग्रुप ने एक नया इतिहास रच दिया है। यह दुनिया का पहला ग्लोबल क्रिकेट ब्रांड बन गया है, जिसने अपना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम बनाया है। लॉस एंजेलिस का नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड अब आधिकारिक तौर पर अपना पहला मेजर लीग क्रिकेट मैच होस्ट कर चुका है।
 
लॉस एंजेलिस नाइट राइडर्स (LAKR) और वॉशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए इस मुकाबले के साथ यह सिर्फ एक नए स्टेडियम की शुरुआत नहीं थी। यह अमेरिका में क्रिकेट के लिए एक स्थायी और वर्ल्ड-क्लास होम बनने की शुरुआत है। साथ ही, यह भी दिखाता है कि नाइट राइडर्स ग्रुप वर्ल्ड-क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर में लॉन्ग-टर्म निवेश के जरिए क्रिकेट को आगे बढ़ाने के अपने विज़न पर लगातार काम कर रहा है।
 
इंटरनेशनल स्टैंडर्ड्स के मुताबिक तैयार किए गए नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड, LA को खिलाड़ियों और फैंस, दोनों को बेहतरीन क्रिकेटिंग एक्सपीरियंस देने के लिए बनाया गया है। इस मैदान में मेन स्क्वायर पर आठ विकेट हैं, ICC स्टैंडर्ड के मुताबिक प्लेइंग डाइमेंशन्स हैं और 120 फीट ऊंचे छह फ्लडलाइट टावर्स लगाए गए हैं। वहीं, इस वर्ल्ड-क्लास क्रिकेट ग्राउंड को तैयार करने के लिए निर्माण के दौरान 32,000 मीट्रिक टन से ज्यादा मिट्टी हटाई गई।
नाइट राइडर्स ग्रुप के सह-मालिक शाहरुख खान ने कहा, जो कभी एक सपना था, वह आज हकीकत बन गया है। दुनिया के दूसरे सबसे ज्यादा देखे जाने वाले खेल क्रिकेट को लॉस एंजेलिस तक लाना हम सभी के लिए एक ऐतिहासिक पल है। फेयरप्लेक्स और नाइट राइडर्स के बीच यह लॉन्ग-टर्म पार्टनरशिप सिर्फ एक क्रिकेट स्टेडियम बनाने तक सीमित नहीं है। हम एक ऐसी जगह बना रहे हैं, जो कम्युनिटी, एकजुटता, जोश और एंटरटेनमेंट का जश्न मनाएगी।
 
उन्होंने आगे कहा, यह सिर्फ खेल के लिए नहीं, बल्कि एंटरटेनमेंट, परिवारों और ऐसी यादों के लिए बनाई गई जगह है, जो हमेशा लोगों के साथ रहेंगी। हमें उम्मीद है कि यह लॉस एंजेलिस में क्रिकेट का नया घर बनेगा और आने वाली कई पीढ़ियों के फैंस और खिलाड़ियों को प्रेरित करेगा। यह लॉस एंजेलिस के लिए है, दुनिया भर के क्रिकेट फैंस के लिए है और पूरे नाइट राइडर्स परिवार के लिए है। पर्पल और गोल्ड में विश्वास रखें।
 
नाइट राइडर्स स्पोर्ट्स के CEO वेंकी मैसूर ने कहा, नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड, LA सिर्फ एक स्टेडियम नहीं, बल्कि क्रिकेट के भविष्य को लेकर हमारे इरादों का प्रतीक है। दुनिया का पहला ग्लोबल क्रिकेट ब्रांड बनकर अपना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम बनाना नाइट राइडर्स ग्रुप के लिए गर्व का पल है। यह इस बात को दिखाता है कि क्रिकेट के विकास के लिए वर्ल्ड-क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर कितना जरूरी है। हमारी कोशिश थी कि हम ऐसा मैदान बनाएं, जहां खिलाड़ी खेलना पसंद करें। 
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
Lock Upp 2: कंगना रनौत की धमाकेदार एंट्री, राम कपूर की लगाई क्लास