सम्बंधित जानकारी
- अशनूर कौर के करोड़ों के आशियाने में घुसा बारिश का पानी, एक्ट्रेस ने वीडियो किया शेयर
- मिर्जापुर से हाउस ऑफ द ड्रैगन तक, सत्ता की लड़ाई दिखाने वाली 5 दमदार कहानियां
- Lock Upp 2: कंगना रनौत की धमाकेदार एंट्री, राम कपूर की लगाई क्लास
- शाहरुख खान ने रचा इतिहास, लॉस एंजेलिस में खुला नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड
- इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' देखने के बाद कृति खरबंदा ने लिखा भावुक नोट, कहा - घर की याद मिल गई
'मिर्जापुर: द मूवी' में नए लेवल पर दिखेंगे गुड्डू पंडित, अली फजल का बदला हुआ अंदाज करेगा सरप्राइज
'मिर्जापुर' में गुड्डू पंडित का सफर हर सीजन के साथ बदलता गया है। पहले सीजन में एक आम लड़के के तौर पर शुरुआत करने वाला यह किरदार धीरे-धीरे बदले, ताकत और सत्ता की लड़ाई का सबसे बड़ा चेहरा बन गया। अब 'मिर्जापुर: द मूवी' में दर्शकों को गुड्डू पंडित का सफर एक नए पड़ाव पर पहुंचता हुआ देखने को मिलेगा, जहां उनका किरदार पहले से भी ज्यादा मैच्योर और अलग अंदाज़ में नज़र आएगा।
इंडस्ट्री के एक स्वतंत्र सूत्र के अनुसार, 'मिर्जापुर: द मूवी' में अली फ़ज़ल अपने किरदार गुड्डू पंडित को एक नए स्तर पर ले जाते नज़र आएंगे। टीज़र पहले ही बड़े पर्दे पर उनके बेमिसाल ऑरा की झलक दे चुका है। अब तक दर्शकों ने गुड्डू पंडित को एक मासूम इंसान से बदले की आग में जलते हुए और फिर गद्दी तक पहुंचते देखा है।
इस बार उनके किरदार को एक बिल्कुल नए स्तर पर पेश किया जाएगा। उनके कैरेक्टर ट्रेट्स से लेकर उनकी पूरी पर्सनैलिटी तक, गुड्डू पंडित का कैरेक्टर आर्क फिल्म की सबसे बड़ी खासियतों में से एक होगा, जिसे देखकर दर्शकों को उनके किरदार का ऐसा रूप देखने को मिलेगा, जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की होगी।
'मिर्जापुर' की सीरीज के सीजन 1, 2 और 3 में दर्शक गुड्डू पंडित के सबसे डार्क, गुस्सैल और बेखौफ रूप को पहले ही देख चुके हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि फिल्म में उनके किरदार में ऐसा क्या नया होगा जो बड़े पर्दे के अनुभव को अलग बनाए।
इंडस्ट्री सूत्रों की मानें तो इस बार फोकस सिर्फ उनकी ताकत या हिंसक अंदाज़ पर नहीं, बल्कि उनके किरदार के नए आयाम और बड़े स्क्रीन के हिसाब से तैयार किए गए प्रेज़ेंस पर होगा। गुड्डू पंडित का यह नया रूप किस तरह दर्शकों को चौंकाता है, यह 'मिर्जापुर: द मूवी' की सबसे दिलचस्प बातों में से एक होने वाला है।
'मिर्जापुरः द मूवी' अमेज़न एमजीएम स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रेजेंटेड है। गुरमीत सिंह द्वारा डायरेक्टेड, पुनीत कृष्णा द्वारा रिटेन, और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा प्रोड्यूस्ड और कासिम जगमागिया और विशाल रामचंद्रनी द्वारा को-प्रोड्यूस्ड, यह फिल्म 4 सितंबर 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में एक भव्य रिलीज के लिए तैयार है।
