1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. lock upp 2 kangana ranaut slams ram kapoor over attitude judgment day promo

Lock Upp 2: कंगना रनौत की धमाकेदार एंट्री, राम कपूर की लगाई क्लास

Lock Upp 2
रियलिटी शो 'लॉक अप' का दूसरा सीजन जब से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर शुरू हुआ है, तब से इसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है। इस सीजन को मशहूर कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान और एक्टर रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं। शो में कई नामी हस्तियां बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रही हैं। शो में अपने विवादित बयानों और अजीबोगरीब रवैये के कारण राम कपूर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं।
 
हाल ही में मेकर्स द्वारा जारी किए गए नए प्रोमो ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। इस प्रोमो में शो की पुरानी होस्ट और 'ओरिजिनल क्वीन' कंगना रनौत की धमाकेदार एंट्री दिखाई गई है। कंगना ने शो के पहले जजमेंट डे पर एंट्री की। कंगना इस बार बतौर होस्ट नहीं, बल्कि 'जनता की आवाज' बनकर वीकेंड के खास एपिसोड में पहुंची हैं। 
कंगना रनौत के शो में आते ही सबसे पहले कंटेस्टेंट राम कपूर की क्लास लगाई और उनके घमंड को चूर-चूर कर दिया। शो के शुरुआती एपिसोड्स से ही राम कपूर का रवैया अन्य कंटेस्टेंट्स और मेकर्स के प्रति काफी आक्रामक रहा है। एक हालिया एपिसोड में वह शो के होस्ट रितेश देशमुख के साथ भी काफी रूड अंदाज में और बदतमीजी से बात करते दिखे थे। 
 
राम कपूर के इस बर्ताव को देखकर सोशल मीडिया पर यूजर्स बुरी तरह भड़क गए। नेटिजन्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि राम कपूर को अपने सीनियर होने का इतना घमंड है तो वह यही हरकत 'बिग बॉस' में सलमान खान के सामने करके दिखाएं, तब उन्हें असलियत का पता चलेगा।
 
कंगना रनौत ने लगाई क्लास 
जब कंगना रनौत पहले हफ्ते के 'जजमेंट डे' और एलिमिनेशन राउंड के लिए 'जनता की आवाज' बनकर आईं, तो उन्होंने सभी कंटेस्टेंट्स के खेल का रिव्यू किया। इस दौरान उनके निशाने पर सबसे पहले राम कपूर ही आए। कंगना ने राम कपूर के एटीट्यूड पर सवाल उठाते हुए तीखे शब्दों में कहा, 'राम, गेम को सीरियसली नहीं लेना था, और अगर लगता है कि आप इस जेल के लिए बहुत बड़े हैं, तो आप यहां आए ही क्यों? अपना ये फूहड़पन दिखाने के लिए?'
 
कंगना के इस तीखे वार पर राम कपूर ने अपना बचाव करने की कोशिश की और कहा, 'जब सही समय आएगा, तो मैं भी अपने सच को अपनाऊंगा, और यहां मौजूद किसी भी व्यक्ति से बेहतर ढंग से।' राम के इस जवाब पर कंगना और ज्यादा भड़क गईं और उन्होंने उन्हें टोकते हुए कहा, 'अगर आप खुद में सुधार करना चाहते हैं, तो अपना बचाव करना बंद करें।'
बता दें कि राम कपूर के प्रति लोगों और जजों का गुस्सा अचानक नहीं फूटा है। पिछले दिनों उन्होंने शादी में 'चीटिंग' को लेकर एक ऐसा बयान दे दिया था, जिस पर न सिर्फ घर के अंदर बल्कि घर के बाहर भी काफी बवाल मचा था। राम कपूर ने कहा था कि अगर आप अपने पार्टनर से सचमुच प्यार करते हैं, तो कोई भी चीज रिश्ता नहीं तोड़ सकती। 
 
उन्होंने आगे कहा कि शादी बहुत चैलेंजिंग होती है, और अगर किसी पार्टनर से बुरे वक्त में कोई गलती हो भी जाए, लेकिन वह अपनी पत्नी और बच्चों से प्यार करता है, तो वक्त के साथ हर जख्म भर जाता है। कभी-कभी चीटिंग जैसी बातें गलती से भी हो जाती हैं।
 
प्रोमो में आगे का सेगमेंट और भी चौंकाने वाला है। शो के होस्ट रितेश देशमुख कंटेस्टेंट आकांक्षा चमोला को बताते हैं कि उनका एक बड़ा सीक्रेट आउट होने की वजह से उनकी दो लाइफलाइन खर्च हो चुकी हैं और अब उनके पास सिर्फ एक लाइफलाइन बची है। यह सुनकर आकांक्षा चौंक जाती हैं। 
 
पहले हफ्ते का एलिमिनेशन और बढ़ता रोमांच
शो में जहां एक तरफ आकांक्षा चमोला, हर्षद चोपड़ा और सुनीता आहूजा सुरक्षित हैं, वहीं दूसरी तरफ श्रेया कालरा, सूफी मोतीवाला, श्रेष्ठा अय्यर, माधुरी ग्रोवर और रियाज अली पर एलिमिनेशन की तलवार लटक रही है। कंगना रनौत की इस धमाकेदार एंट्री और पहले हफ्ते के इस कड़े फैसले के बाद 'लॉक अप 2' का रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया है। 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें