1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. special ndps court orders aryan khans passport to be returned

अब विदेश जा सकेंगे आर्यन खान, कोर्ट ने दिया पासपोर्ट लौटाने का आदेश

Aryan Khan
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को एनसीबी ने मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में बीते साल गिरफ्तार किया था। करीब 25 दिन जेल में रहने के बदा आर्यन को कई शर्तो पर जमानत मिली थी। उनका पासपोर्ट में जमा करवा लिया गया था, ताकि वह देश से बाहर नहीं जा पाए।

 
बीते दिनों इस मामले में दायर अरोपपत्र में आर्यन खान का नाम आरोपी के रूप में नहीं लिया गया था। एनसीबी ने 'पर्याप्त सबूतों के अभाव' के कारण आर्यन को क्लीन चिट दे दी थी। जिसके बाद आर्यन ने विशेष एनडीपीएस कोर्ट के समक्ष एक याचिका दायर कर अपना पासपोर्ट वापस करने की मांग की थी। 
 
अब आर्यन खान की इस याचिका पर कोर्ट का फैसला आ गया है। स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट ने कोर्ट रजिस्ट्री को आर्यन खान का पासपोर्ट लौटाने का आदेश दिया है। आर्यन खान अब विदेश ट्रैवल कर पाएंगे।
 
बता दें कि आर्यन खान को एनसीबी ने पिछले साल अक्टूबर की शुरुआत में हाई-प्रोफाइल ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया था। इस केस में आर्यन के साथ 19 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया था। चार्जशीट में 6 लगों के खिलाफ सबूत नहीं मिले। जिसके बाद उन्हें क्लीनचिट दे दी गई है।
 
अगला लेख
बड़े अच्छे लगते हैं 2 : पीहू का दिल जीतने में राम को होगी बड़ी मुश्किल