dharma sangrah
Sat, 28 Nov 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Sonam Kapoor, Radhika Apte, Akshay Kumar, Padman

सोनम और राधिका होंगी 'पैडमैन' में अक्षय कुमार की हीरोइन

सोनम कपूर
सोनम कपूर और राधिका आप्टे, अक्षय कुमार के साथ 'पैडमैन' में काम करने जा रही हैं। यह सामाजिक कार्यकर्ता अरूणाचलम मुरोगनंथम के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने भारत में कम कीमत के सेनेटरी नेपकीन ईजाद किए थे। 
 
सोनम ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने आर बाल्की निर्देशित इस फिल्म का पोस्टर शेयर किया। उन्होंने ट्वीट कि कि वे इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बन खुश हैं। 


 
यह दूसरी बार होगा जब सोनम अक्षय के साथ जोड़ी बना रही है। इससे पहले फिल्म थैंक्यू में दोनो साथ नजर आए थे। अक्षय की पत्नी ट्विंकल खन्ना फिल्म की निर्माता हैं। यह उनके बैनर मिसेस फनीबोन्स के तले निर्मित होगी।  
ये भी पढ़ें
मोना-डार्लिंग : मूवी प्रिव्यू