Hanuman Chalisa
Sat, 28 Nov 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आने वाली फिल्म
  4. मोना-डार्लिंग : मूवी प्रिव्यू

मोना-डार्लिंग : मूवी प्रिव्यू

मोना डार्लिंग
निर्माता : फर्स्ट रे 
निर्देशक : शशि सुदीगला 
संगीत : मनीष टीपू 
कलाकार : अंशुमन झा, सुज़ना मुखर्जी, दिव्या मेनन, संजय सूरी 
रिलीज डेट : 17 फरवरी 2017 

 
मोना-डार्लिंग एक हॉरर-थ्रिलर है जिसकी कहानी सायबर वर्ल्ड के बाद के समय में बुनी गई है। मोना-डार्लिंग एक अलग तरह की मर्डर थ्रिलर है जिसमें अंत तक कातिल का पता नहीं चलता। यह फिल्म असल जिंदगी और वर्चुअल वर्ल्ड, अच्छे को शैतानी और आखिर में जिंदगी को मौत से अलग करने वाली चीजों के लिए सवाल उठाती है। 
 
आज के समय में बुनी एक मर्डर की कहानी है, जिसमें सुपरनेचुरल का भी अंश है। एक कॉलेज कैंपस की कहानी है जहां कुछ रहस्यमय घटनाएं होती हैं और सभी हत्याओं में एक बात कॉमन है। सभी मरे हुए लोगों ने मौत के पहले फेसबुक पर एक फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट की थी। यह रिक्वेस्ट मोना-डार्लिंग नाम के पेज से भेजी गई थी। 
 
इस पेज की मालिक मोना गायब है। उसकी दोस्त सारा एक दोस्त विकी की सहायता लेती है। इनकी जांच इन्हें कई अजीब घटनाओं और डराने वाले मंजरों से रूबरू कराती है। किरदार युवा हैं और फिल्म यंग इंडिया की एनर्जी और इनके सोशल नेटवर्किंग के प्रति जुनून पर आधारित है।  
 
फिल्म में अंशुमन झा, सुजैन मुखर्जी, दिव्या मेनन और संजय सूरी की मुख्य भूमिकाएं हैं। फिल्म 17 फरवरी को रिलीज होगी।