मंगलवार, 15 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. sonam kapoor condition for working munna bhai 3
Written By

मुन्ना भाई 3 में काम करने के लिए सोनम कपूर ने रखी ये शर्त!

Sonam Kapoor
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की सुपरहिट सीरिज मुन्ना भाई की तीसरी फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। पिछले दिनों खबरें आ रही थी कि मुन्नाभाई 3 में बतौर मेनलीड एक्ट्रेस सोनम कपूर की एंट्री हो सकती है। मुन्नाभाई के लिए प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा की पहली च्वॉइस सोनम हैं।
 
फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में सोनम कपूर का काम विधु विनोद चोपड़ा को इतना पसंद आया की उन्होंने सोनम को मुन्नाभाई 3 में लेने का पूरा मन बना लिया है। लेकिन अब इस फिल्म मे सोनम कपूर को कास्ट किए जाने को लेकर एक और खबर सामने आई है।
 
सोनम कपूर पिछले कुछ समय से फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' के प्रमोशन में बिजी हैं। इस दौरान एक इंटरव्यू में सोनम कपूर से मुन्ना भाई 3 में काम करने के बारे में पूछा गया तब उन्होंने इसे बकवास बताया। 
 
सोनम ने कहा कि मीडिया में चल रही खबर पूरी तरह से बकवास हैं। उन्होंने ने इस बारे में बात करते हुए कहा मैं मुन्नाभाई 3 में काम करना जरूर पसंद करूंगी लेकिन एक शर्त है। सोनम ने मजाकिया अंदाज में कहा कि मुन्नाभाई 3 के बजाय अगर फिल्म का नाम 'मन्नी बहन' होगा तो।
 
हालांकि अभी मुन्नाभाई 3 शुरु होती नहीं दिख रही है। फिल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी का नाम मी टू कैंपेन में यौन शोषण में फंस चुका है। जिसके बाद विधु विनोद चोपड़ा ने अपनी फिल्म से हिरानी का नाम हटा दिया है। राजकुमार हिरानी पर संजू की असिस्टेंट डायरेक्टर ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। 
 
सोनम कपूर विधु विनोद चोपड़ा ने प्रोड्यूस की हुई फिल्म 'संजू' में छोटे से किरदार में दिखाई दी थी। सोनम कपूर जल्द ही फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में अपने पिता अनिल कपूर संग पहली बार नजर आने वाली हैं।
ये भी पढ़ें
करिश्मा शर्मा कॉमेडी सर्कस के सेट पर हॉट लुक में आईं नजर