सोमवार, 14 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आने वाली फिल्म
  4. Story Synopsis of Movie Ek Ladki Ko Dekha Toh Aisa Laga in Hindi
Written By

एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा की कहानी

एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा
निर्माता : विधु विनोद चोपड़ा
निर्देशक : शैली चोपड़ा धर
संगीत : रोचक कोहली
कलाकार : सोनम कपूर, राजकुमार राव, अनिल कपूर, जूही चावला, बृजेन्द्र काला, सीमा पाहवा
रिलीज डेट : 1 फरवरी 2019 
 
कुछ प्रेम कहानियां सरल नहीं होती हैं, ऐसी ही एक कहानी स्वीटी चौधरी (सोनम कपूर) की है। स्वीटी अपनी जिंदगी में कई बातों से जूझ रही हैं। 
 
स्वीटी को अपने अति उत्साही परिवार के साथ संघर्ष करना पड़ रहा है जो उसकी जल्दी से शादी कराना चाहता है। एक युवा लेखक है जो उसके प्रेम में डूबा हुआ है। एक सीक्रेट भी है जो स्वीटी ने अपने दिल में छिपा रखा है। 
 
स्वीटी किसी को चाहती है, लेकिन जानती है कि उसके सच्चे प्यार को परिवार और समाज में स्वीकृति नहीं मिल सकती है।
 
इन समस्याओं का समाधान करते हुए कुछ ऐसी बातें होती हैं जो प्रफुल्लित करने वाली, दिल को छू लेने वाली और जीवन को बदलने वाले साबित होती हैं। इस साल का सबसे अप्रत्याशित रोमांस देखने को मिलेगा 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में। 
ये भी पढ़ें
पेट में बल पड़ जाएंगे इस फनी जोक से : मरने के कितने दिन बाद आऊं