सम्बंधित जानकारी
- यह है स्कूल की सबसे सही परिभाषा : लूटना और कूटना
- दो आत्माओं का चटपटा मजेदार जोक : जिंदगी भर लटके रहो
- यह चटपटा जोक पढ़कर शर्तिया हंसी नहीं रुकेगी : सभी उत्तर सही फिर 0% क्यों मिले?
- लोटपोट कर देगा यह डॉक्टर और मरीज का नया जोक : तुम्हारी "सैलरी ही" कम है
- शर्तिया हंसी आएगी अमीरों के इस जोक को पढ़कर : बाथरूम कितने लाख का?
पेट में बल पड़ जाएंगे इस फनी जोक से : मरने के कितने दिन बाद आऊं
डॉक्टर - तबियत कैसी है?
मरीज- पहले से ज्यादा खराब है…
डॉक्टर- दवाई खा ली थी?
मरीज- खाली नहीं थी भरी हुई थी…
डॉक्टर - मेरा मतलब है दवाई ले ली थी?
मरीज- जी आप ही से तो ली थी…
डॉक्टर- अरे बेवकूफ, दवाई पी ली थी?
मरीज- नहीं जी, दवाई नीली थी…
डॉक्टर- अबे गधे, दवाई को पी लिया था?
मरीज- नहीं जी, पीलिया तो मुझे था…
डॉक्टर- उल्लू के पट्ठे, दवाई को खोल के मुंह में रख लिया था?
मरीज- नहीं, आप ही ने तो कहा था कि फ्रिज में रखना…
डॉक्टर- अबे क्या मार खाएगा?
मरीज- नहीं दवाई खाऊंगा…
डॉक्टर- निकल साले, तू पागल कर देगा…
मरीज - जा रहा हूं, फिर कब आऊं..?
डॉक्टर- मरने के बाद…
मरीज- मरने के कितने दिन बाद....?
डॉक्टर बेहोश।
