रविवार, 27 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Sonakshi Sinha on ramayan gaffe, Disheartening That People Still Troll Me Over One Honest Mistake
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 8 मई 2020 (16:53 IST)

रामायण से जुड़े सवाल का जवाब नहीं दे पाने को सोनाक्षी सिन्हा ने बताया ‘शर्मनाक’, बोलीं- आज भी ट्रोल करते हैं लोग

Sonakshi Sinha
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा को ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के दौरान रामायण से जुड़े सवाल का जवाब न दे पाने के कारण अकसर ट्रोल किया जाता है। अब, टीवी पर रामायण के फिर से प्रसारित होने के बाद उन्हें फिर ट्रोल किया जाने लगा। इस बात को लेकर एक्ट्रेस ने आध्यात्मिक गुरू और ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ के फाउंडर श्री श्री रविशंकर से बातचीत की और अपनी प्रतिक्रिया दी।

श्री श्री के साथ खास बातचीत में सोनाक्षी ने कहा, ‘मैंने रूमा देवी के साथ केबीसी में हिस्सा लिया था। जब हमसे संजीवनी बूटी पर सवाल किया गया तो हम दोनों ही ब्लैंक हो गए। अगर ईमानदारी से कहूं तो यह शर्मनाक था, क्योंकि हम बचपन से ही रामायण पढ़ते और देखते हुए बड़े हुए हैं। पर ये बात काफी पुरानी है। इसके बावजूद लोग अब भी उस गलती पर ट्रोल कर रहे हैं जो बहुत निराशाजनक है।



गौरतलब है कि जब दूरदर्शन पर रामायण का प्रसारण दोबारा से शुरू हुआ तो मुकेश खन्ना ने सोनाक्षी पर तंज कसते हुए कहा था कि रामायण और महाभारत के टीवी पर दोबारा दिखाए जाने से सोनाक्षी सिन्हा जैसे लोगों को मदद मिलेगी जो पौराणिक कथाओं के बारे में कुछ नहीं जानते।

बेटी को ट्रोल होते देख खुद शत्रुघ्न सिन्हा ने उनका बचाव करते हुए कहा था कि उनकी बेटी को किसी को प्रमाण पत्र देने की आवश्यकता नहीं है और उन्हें उनकी बेटी पर गर्व है।