लॉकडाउन के बीच KBC की शूटिंग पर अमिताभ बच्चन बोले, ‘हां, मैंने काम किया है, अपनी परेशानी अपने पास रखें’
(Photo : Screenshot of KBC promo)
बच्चन ने लिखा, “और जो काम दो दिनों के लिए निर्धारित किया गया था, वह एक दिन में ही पूरा हो गया।”
अभिनेता ने कहा कि सामाजिक संदेशों वाले वीडियो स्वास्थ्यकर्मियों के योगदान को रेखांकित करने के लिए बनाए गए। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना वायरस के खिलाफ इस लड़ाई में ‘एन्जिल्स इन व्हाइट’ कहा।
उन्होंने आगे लिखा, “वे लगातार इस स्थिति में काम कर रहे हैं जिसके कारण हम अपने घरों में शांतिपूर्वक सो सकते हैं। मैं व्यक्तिगत रुप से उन सभी का आभारी हूं।”
मशहूर शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 12वां संस्करण में चयन प्रक्रिया को इस महामारी के मद्देनजर पूरी तरह डिजिटल बना दिया गया है। (भाषा)

