शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. singer armaan malik get engaged to aashna shroff
Written By WD Entertainment Desk
Last Updated : सोमवार, 23 अक्टूबर 2023 (17:40 IST)

सिंगर अरमान मलिक ने गर्लफ्रेंड आशना श्रॉफ संग की सगाई, लिपलॉक करते हुए शेयर की तस्वीर

सिंगर अरमान मलिक ने गर्लफ्रेंड आशना श्रॉफ संग की सगाई, लिपलॉक करते हुए शेयर की तस्वीर | singer armaan malik get engaged to aashna shroff
Armaan Malik Engagement: बॉलीवुड के फेमस सिंगर अरमान मलिक ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड आशना श्रॉफ संग ऑफिशियल तौर पर सगाई कर ली है। आशना श्रॉफ एक एन्फ्लुएंसर हैं। दोनों ने रिंग सेरेमनी के बाद एक-दूसरे को लिप किस किया और बाद में एक साथ पोज दिया। बीते दिनों अरमान ने आशना को रिंग देकर प्रपोज किया था।
 
अरमान मलिक ने अपनी सगाई की कुछ खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। तस्वीरों में अरमान और आशना फैंस को कपल गोल देते नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में दोनों को लिप किस करते देखा जा सकता है। 
 
एक अन्य तस्वीर में अरमान और आशना एक दूसरे को रिंग पहनाते नजर आरहे हैं। इसके साथ ही सगाई के कुछ वीडियो भी सिंगर ने शेयर किए हैं। 
 
तस्वीरों में अरमान मलिक ऑफ व्हाइट कलर का सूट पहने नजर आ रहे हैं। वहीं आशना व्हाइट कलर की फ्लोरल साड़ी में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। सिंगर की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
 
बता दें कि अरमान मलिक और आशना श्रॉफ काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों कथित तौर पर साल 2017 में एक दूसरे से मिले थे। हालांकि बीच में कुछ परेशानी के चलते दोनों अलग हो गए थे।
 
इसके बाद साल 2019 में अरमान और आशना एक बार फिर मिले और तब से एक साथ है। आशना अपने मंगेतर अरमान से दो साल बड़ी हैं। आशना पेशे से यूट्यूबर, ब्लॉगर, सोशल मीडिया सेलिब्रेटी के तौर पर जानी जाती हैं। वह फैशन और ब्यूटी से जुड़े ब्लॉग्स बनाती हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
कसम से खतरनाक है यह जोक : 15 गायों का चारा