इंडियन आइडल 10 में सिम्बा की टीम का धमाल
छोटे परदे का लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 10 के सेमी फाइनल में सिम्बा की टीम का धमाल नजर आएगा। 28 दिसम्बर को प्रदर्शित होने वाली 'सिम्बा' के कलाकार रणवीर सिंह और सारा अली खान निर्देशक रोहित शेट्टी के साथ इस शो में अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंचे।
शो के टॉप 6 कंटेंस्टेंट बहुत मेहनत कर रहे हैं और उन्होंने अपने परफॉर्मेंस से सिम्बा की टीम का दिल जीत लिया। रणवीर की एनर्जी से कंटेस्टेंट भी चार्ज हो गए।
सिम्बा थिएटर में जरूर देखना... शायद यही कह रहे हैं रोहित, रणवीर और सारा।
रणवीर और रोहित ने पहली बार साथ फिल्म की है। उम्मीद है कि कामयाबी मिलेगी।
कैसी लग रही है हमारी जोड़ी? शायद यही पूछ रहे हैं रणवीर सिंह।
