manglik dosh calculator
Sun, 29 Nov 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Shraddha Kapoor, Saina Nehwal

श्रद्धा कपूर निभाएंगी साइना का किरदार

श्रद्धा कपूर
बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल पर फिल्म बनने जा रही है। फिल्म का नाम है 'साइना'। श्रद्धा कपूर इस फिल्म में साइना की भूमिका निभाएंगी। फिल्म का निर्देशन अमोल गुप्ते करने वाले हैं। ये वही अमोल गुप्ते हैं जिनके काम से नाखुश होकर आमिर ने 'तारे जमीं पर' में से उन्हें हटा दिया था। बाद में आमिर ने खुद फिल्म निर्देशित की। साइना के निर्माता हैं भूषण कुमार। 
 
गौरतलब है कि इन दिनों खिलाड़ियों के जीवन पर बनी फिल्में पसंद की जा रही है। भाग मिल्खा भाग, मैरीकॉम, एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी सफल रही हैं। साथ ही बायोपिक को भी काफी पसंद किया जा रहा है। इसको देखते हुए बॉलीवुड निर्माता इन दिनों ज्यादा से ज्यादा बायोपिक बनाने की कोशिश कर रहे हैं। 
ये भी पढ़ें
बाहुबली 2 : पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना होगा कलेक्शन?