सम्बंधित जानकारी
- ऑस्कर अवॉर्ड के लिए भारत की एक और दावेदारी, 'जलीकट्टू' के बाद भेजी गई शार्ट फिल्म 'शेमलेस'
- क्या कपिल शर्मा के शो से बाहर हो गईं भारती सिंह? कीकू शारदा ने कही यह बात
- Bigg Boss 14 : रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला का होने वाला था तलाक, खुलासा कर फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस
- राहुल रॉय हुए ब्रेन स्ट्रोक का शिकार, मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती
- Bigg Boss 14 : राखी सावंत से लेकर अर्शी खान तक, इन सितारों की शो में होगी एंट्री
रिचा चड्ढा की मूवी 'शकीला' क्रिसमस पर होगी रिलीज, एडल्ट स्टार पर आधारित
थिएटर खुलने के बावजूद बड़ी फिल्मों के निर्माता अभी भी फिल्मों को रिलीज करने से कतरा रहे हैं जिसका फायदा छोटी फिल्मों के निर्माता उठा रहे हैं और वर्षों से अटकी फिल्मों को भी रिलीज होने का मौका मिल रहा है।
क्रिसमस पर कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। ओटीटी पर जरूर कुली नं. 1 जैसी बड़ी फिल्म देखने को मिलेगी, लेकिन थिएटर को 'शकीला' जैसी फिल्म से काम चलाना होगा।
एडल्ट स्टार पर आधारित फिल्म 'शकीला' इस क्रिसमस पर प्रदर्शित होगी। यह फिल्म भी अटकी पड़ी थी। इस फिल्म में रिचा चड्ढा ने लीड रोल निभाया है। इंद्रजीत लंकेश के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कुछ शॉकिंग खुलासे हैं।
देखना है कि शकीला कितने दर्शकों को थिएटर में आकर्षित कर पाती है।
