1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. aashiqui actor rahul roy hospitalised following brain stroke

राहुल रॉय हुए ब्रेन स्ट्रोक का शिकार, मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती

Rahul Roy
मुंबई। अभिनेता राहुल रॉय को मस्तिष्काघात के बाद यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रॉय के परिवार के एक सूत्र ने यह जानकारी दी।
 
साल 1990 में आई सुपरहिट फिल्म 'आशिकी' से बॉलीवुड में पदार्पण करने वाले रॉय (52) को दो दिन पहले नानावटी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। वे हाल में कारगिल में एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे।
 
सूत्र ने कहा कि उन्हें दो दिन पहले कारगिल से आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें मस्तिष्काघात के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया।' 
 
उन्होंने कहा कि 'वे खतरे से बाहर हैं और उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। पूरी तरह ठीक होने में थोड़ा समय लगेगा। ' रॉय ने महेश भट्ट के साथ ‘जुनून’ और ‘फिर तेरी कहानी याद आई’ जैसी फिल्मों में भी काम किया था।  वे लोकप्रिय टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के पहले सीजन (2006 में) के विजेता भी रहे थे। (भाषा) 
अगला लेख
अलाया एफ ने खास अंदाज में सेलिब्रेट किया अपना बर्थडे, फैंस के साथ शेयर की हॉट बिकिनी तस्वीर