सम्बंधित जानकारी
- पेट्रोल 11 और डीजल 22 पैसे तक हुआ महंगा, जानिए 4 महानगरों में क्या रहे भाव
- 5 दिन की तेजी के बाद पेट्रोल-डीजल के दामों में आई स्थिरता, जानिए 4 महानगरों में क्या रहे भाव
- पेट्रोल-डीजल लगातार 5वें दिन महंगे, जानिए 4 महानगरों में क्या रहे भाव
- लगातार चौथे दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए 4 महानगरों में क्या रहे भाव
- पेट्रोल और डीजल लगातार तीसरे दिन हुआ महंगा, जानिए क्या रहे 4 महानगरों में भाव...
Petrol Diesel | पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार दूसरे दिन बढ़े, जानिए 4 महानगरों में क्या रहे भाव
नई दिल्ली। तेल विपणन कंपनियों ने शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी की।देश के 4 बड़े महानगरों में शुक्रवार को डीजल 22 से 26 पैसे और पेट्रोल 17 से 19 पैसे प्रति लीटर तक महंगा हुआ है। लगातार 5 दिन पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने के बाद 25 नवंबर को दोनों ईंधनों की कीमतें स्थिर रही थीं। 20 नवंबर को 48 दिनों तक लगातार स्थिर रहने के बाद दोनों ईंधनों के दामों में पहली बार बढ़ोतरी हुई थी।
दिल्ली में शुक्रवार को पेट्रोल 19 पैसे और डीजल 24 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल 81.89 रुपए जबकि डीजल 71.86 रुपए प्रति लीटर और वाणिज्यिक नगरी मुंबई में पेट्रोल 88.58 रुपए प्रति लीटर और डीजल 78.38 रुपए प्रति लीटर हो गए।
कोलकाता में पेट्रोल 83.44 रुपए प्रति लीटर और डीजल 75.43 रुपए प्रति लीटर और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 84.91 रुपए प्रति लीटर और डीजल 77.70 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई। (वार्ता)
