1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. 27 November big news

27 नवंबर : आज की बड़ी खबरें

27 November
नई दिल्ली। दिल्ली में किसान आंदोलन, 8 माह बाद भारतीय टीम की अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में वापसी, राजकोट के अस्पताल में आग... देखिए आज की बड़ी खबरें...
 

09:14 AM, 27th Nov
8 माह बाद अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में टीम इंडिया की वापसी
टीम इंडिया ने शुक्रवार को कोरोनाकाल में 8 माह बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हो रही 3 मैचों की श्रंखला के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इस मैच में दर्शकों को भी मैदान में बैठकर मैच देखने की इजाजत दी गई है। 

08:41 AM, 27th Nov
राजकोट के अस्पताल में लगी आग, कोविड-19 से पीड़ित 5 मरीजों की मौत
गुजरात के राजकोट में एक कोविड फैसेलिटी हॉस्पिटल में शुक्रवार सुबह आग लगने से 5 मरीजों की मौत हो गई। अस्पताल में कोरोनावायरस से संक्रमित 33 मरीज भर्ती थे। पढ़िए विस्तार से...

08:40 AM, 27th Nov
लगातार दूसरे दिन दिल्ली बॉर्डर पर किसानों का प्रदर्शन
पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर किसानों पर पानी की बौछार से नाराज किसान आज भी दिल्ली में प्रवेश के लिए अड़े हुए हैं। प्रदर्शनकारी किसानों को अब यूपी के किसानों का समर्थन भी मिल गया है। पढ़िए विस्तार से...
अगला लेख
कोरोना की कौवैक्सीन का आज से भोपाल में तीसरे फेज का ट्रायल