सम्बंधित जानकारी
- रश्मिका मंदाना ने उड़ाई बॉलीवुड हीरोइनों की नींद
- 'डंकी ड्रॉप 3 निकले थे कभी हम घर से' ने शाहरुख खान को दिलाई उनके माता-पिता की याद
- शाहरुख खान से फैंस ने मांगा उनका कुर्ता कलेक्शन, किंग खान ने दिया मजेदार जवाब
- 'डंकी ड्रॉप 3' के साथ रिलीज हुआ फिल्म का नया गाना 'निकले थे कभी हम घर से', इमोशनल कर देंगे बोल
- मुंबई एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के लिए शाहरुख खान को रोका, किंग खान के इस अंदाज ने जीता फैंस का दिल
Shah Rukh Khan on working with Taapsee Pannu in Dunki | शाहरुख खान ने तापसी की यह कह कर की तारीफ
दिसम्बर में जो फिल्में रिलीज होने वाली हैं उसमें सबसे ज्यादा इंतजार सिने प्रेमियों को 'डंकी' का है। शाहरुख खान इसकी एक वजह तो हैं ही, लेकिन इससे भी बड़ी वजह है राजकुमार हिरानी जिनका सौ प्रतिशत सफलता का रिकॉर्ड है। मुन्नाभाई एमबीबीएस, लगे रहो मुन्ना भाई, थ्री इडियट्स, पीके और संजू जैसी ब्लॉकबस्टर जैसी फिल्में उन्होंने दी है।
शाहरुख और हिरानी पहली बार साथ में फिल्म करने जा रहे हैं। वैसे शाहरुख को लेकर हिरानी अपनी पहली फिल्म 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' बनाने वाले थे, लेकिन बात नहीं बन पाई और वर्षों के इंतजार के बाद 'डंकी' में दोनों ने साथ काम किया है। ये कॉम्बिनेशन भी फिल्म के प्रति आकर्षण का एक बड़ा कारण है।
'डंकी' में शाहरुख खान के साथ तापसी पन्नू नजर आएंगी। दोनों पहली बार साथ काम कर रहे हैं। तापसी कितनी अच्छी अभिनेत्री हैं ये कहने की बात नहीं है। कई ऐसी फिल्म हैं जिसमें तापसी ने दमदार एक्टिंग की है। अपने करियर में तापसी ने पहली बार इतनी बड़े बजट और इतने बड़े स्टार के साथ काम किया है, लिहाजा उनका उत्साह भी चरम पर है।
शाहरुख अपनी हीरोइनों का ध्यान रखने वाले कलाकार के रूप में प्रसिद्ध हैं। तापसी का भी शूटिंग के दौरान उन्होंने काफी ध्यान रखा। साथ ही कहा कि तापसी के साथ फिल्म करने में बहुत मजा आया। एक बात तो ऐसी बोल दी जिससे शाहरुख की विनम्रता झलकती है। इतने बड़े स्टार होने के बाद भी उन्होंने कहा कि बतौर एक्टर तापसी से उन्होंने सीखा। यह बात सुनने के बात तय मानिए कि तापसी के पैर जमीं पर नहीं होंगे।
