सम्बंधित जानकारी
- कैटरीना कैफ ने किया 'सैम बहादुर' का रिव्यू, विक्की कौशल की तारीफ में कही यह बात
- साउथ एक्ट्रेस आर सुब्बालक्ष्मी का निधन, 87 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
- आलिया भट्ट ने किया रणबीर कपूर की 'एनिमल' का रिव्यू, बताया कैसी लगी फिल्म
- नेपाल के आकाशवाणी पर लोक संगीत गाते थे उदित नारायण, बॉलीवुड इंडस्ट्री में किया कड़ा संघर्ष
- 'ऑल इज वेल' से लेकर 'डंकी ड्रॉप 2 लुट पुट गया' तक, राजकुमार हिरानी ने अपने गानों के साथ फैंस के दिलों पर किया राज
मुंबई एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के लिए शाहरुख खान को रोका, किंग खान के इस अंदाज ने जीता फैंस का दिल | Shahrukh Khan stopped for security check at Mumbai airport
shahrukh khan viral video: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'डंकी' को लेकर सुर्खियों में हैं। शाहरुख ने इस फिल्म का प्रमोशन शुरू कर दिया है। इसी बीच होने गुरुवार शाम मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक लिया।
हालांकि शाहरुख खान हमेशा की तरह बेहद कूल नजर आए। वह एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के लिए धैर्यपूर्वक इंतजार करते हुए दिखे। किंग खान के इस अंदाज में फैंस का दिल जीत लिया है। शाहरुख का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
Baadshah on the Move! SRK looks dapper as he walks into the Mumbai Airport! @iamsrk #ShahRukhKhan #SRK #Dunki pic.twitter.com/9YGUPPMtEw
— Shah Rukh Khan Universe Fan Club (@SRKUniverse) November 30, 2023
वीडियो में शाहरञख खना ब्लैक लकर की ड्रेस में अपनी कार से उतरकर एयरपोर्ट के अंदर जाते दिख रहे हैं। जब सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोका तो वह अपने दस्तावेज दिखाते हुए बड़ी सी मुस्कान के साथ दिखे। फैंस अभिनेता के विनम्र स्वभाव की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' 21 दिसंबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है।
Edited By : Ankit Piplodiya
