1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. south actress r subbalakshmi passes away at 87 age

साउथ एक्ट्रेस आर सुब्बालक्ष्मी का निधन, 87 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

South actress passes away
Photo Credit : Twitter
R Subbalakshmi passes away: साउथ इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। मलयालम और तमिल फिल्मों की दिग्गज अदाकारा आर सुब्बालक्ष्मी का निधन हो गया है। वह 87 साल की की थीं और उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं। आर सुब्बालक्ष्मी ने कुच्ची के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली।
 
आर सुब्बालक्ष्मी बेहतरीन एक्ट्रेस के साथ-साथ संगीतकार और पेंटर भी थीं। उन्होंने कई फिल्मों में नानी-दादी का किरदार निभाकर अपनी अदाकारी से सबको दीवाना बनाया था। उनकी यादगार फिल्मों में कल्याणरमन (2002), पांडिप्पादा (2005) और नंदनम (2002) जैसी फिल्मों में शामिल है। 
 
आर सुब्बालक्ष्मी के निधन के बाद उनकी पोती सौभाग्य वेंकटेश ने एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा, मैंने उन्हें खो दिया। मेरी ताकत और प्यार के 30 साल। मेरी अम्मा, मेरी सुब्बू, मेरी बच्ची। प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद।
 
फिल्म इंडस्ट्री में शामिल होने से पहले आर सुब्बालक्ष्मी ने जवाहर बालाभवन में एक म्यूजिक और डांस टीचर के रूप में काम किया था और 1951 में ऑल इंडिया रेडियो में एक पद पर रहीं। उन्होंने ऑल इंडिया रेडियो में साउथ इंडिया की पहली महिला संगीतकार होने का गौरव हासिल किया। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
आलिया भट्ट ने किया रणबीर कपूर की 'एनिमल' का रिव्यू, बताया कैसी लगी फिल्म