1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. shah rukh khan daughter suhana khan net worth lifestyle
Last Modified: शुक्रवार, 22 मई 2026 (13:45 IST)

26 की उम्र में करोड़ों की मालकिन हैं शाहरुख की लाडली, जानिए सुहाना खान की नेटवर्थ से लेकर लग्जरी लाइफस्टाइल तक सबकुछ

Suhana Khan Net Worth
बॉलीवुड के 'किंग खान' यानी शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वह 22 मई को अपना 26वां जन्मदिन मना रही हैं। सुहाना केवल अपने 'स्टारकिड' टैग के लिए नहीं, बल्कि अपनी खुद की मेहनत, शानदार लाइफस्टाइल और करोड़ों के साम्राज्य के लिए चर्चा में रहती हैं।
 
जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाली सुहाना बेहद कम उम्र में एक सफल बिजनेसवुमन और ब्रांड एंबेसडर बनकर उभरी हैं। आइए जानते हैं कि बॉलीवुड की यह न्यू-जेन दीवा कितने करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं।
 
इतनी है सुहाना खान की कुल संपत्ति
रिपोर्ट्स के अनुसार, सुहाना खान की कुल संपत्ति लगभग 13 से 20 करोड़ रुपए के बीच आंकी गई है। हालांकि, यह उनके पिता की विशाल संपत्ति का एक छोटा सा हिस्सा है, लेकिन महज 26 साल की उम्र में अपने दम पर इतनी नेटवर्थ बनाना वाकई काबिलेतारीफ है। सुहाना की कमाई का जरिया सिर्फ फिल्में नहीं, बल्कि महंगे ब्रांड एंडोर्समेंट और रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट भी हैं।
रियल एस्टेट के मामले में सुहाना खान काफी समझदारी से निवेश कर रही हैं। सुहाना ने मुंबई के पास अलीबाग में करोड़ों की जमीन खरीदी है। उन्होंने पहले 12.91 करोड़ रुपये में 1.5 एकड़ की कृषि भूमि खरीदी थी, जिसके लीगल पेपर्स में उन्होंने खुद को 'किसान' बताया था। इसके बाद उन्होंने इसी इलाके में करीब 9.50 करोड़ रुपए की एक और जमीन खरीदी।
 
अपनी पढ़ाई के दौरान सुहाना न्यूयॉर्क में रहती थीं, जहां उनके पास एक बेहद आलीशान अपार्टमेंट भी है। सुहाना खान की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि फिल्मों में आने से पहले ही उन्हें इंटरनेशनल ब्यूटी ब्रांड मेबेलिन न्यूयॉर्क का चेहरा चुन लिया गया था। इसके अलावा वह रिलायंस रिटेल के ब्यूटी ब्रांड टियारा और लक्स जैसे बड़े ब्रांड्स को एंडोर्स करती हैं। इन विज्ञापनों के लिए सुहाना करोड़ों रुपए की फीस वसूलती हैं।
 
गैरेज में खड़ी लग्जरी गाड़ियां
बॉलीवुड के सबसे अमीर परिवार से ताल्लुक रखने वाली सुहाना को लग्जरी गाड़ियों का भी बेहद शौक है। उनके कार कलेक्शन में रेंज रोवर, मर्सिडीज बेंज, ऑडी ए6 जैसी करोड़ों की गाड़ियां शामिल हैं, जिनसे वह अक्सर मुंबई की सड़कों पर स्पॉट की जाती हैं।
 
सुहाना खान ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से की। इसके बाद वह ग्रेजुएशन के लिए इंग्लैंड के आर्डिगली कॉलेज गईं। अभिनय की बारीकियों को सीखने के लिए सुहाना ने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के मशहूर 'टिश स्कूल ऑफ द आर्ट्स' से एक्टिंग और ड्रामा की डिग्री हासिल की।
 
करियर की बात करें तो 'द आर्चीज' के बाद सुहाना खान अब बड़े पर्दे पर तहलका मचाने के लिए तैयार हैं। वह जल्द ही एक्शन थ्रिलर फिल्म 'किंग' में नजर आने वाली हैं। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही यह फिल्म इसलिए खास है क्योंकि इसमें सुहाना पहली बार अपने पिता शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी। 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
गले में मंगलसूत्र पहनकर क्यों घूम रही थीं कंगना रनौट? एक्ट्रेस ने बताया शादीशुदा लुक का सच