सम्बंधित जानकारी
- ऐश्वर्या राय बच्चन ने भरी Cannes 2026 के लिए उड़ान, बेटी आराध्या संग एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट
- क्या कंगना रनौट ने रचाई गुपचुप शादी? एक्ट्रेस के गले में मंगलसूत्र और हाथों में हरी चूड़ियां देख फैंस हुए शॉक्ड
- रिश्तों की गर्माहट और बदलते दौर की कहानी लेकर आ रही है फिल्म 'बैलेंस', दिखेगा रोहिताश्व गौड़ का नया अवतार
- नेटफ्लिक्स पर छाई 'कर्तव्य', सैफ अली खान की फिल्म बनी ग्लोबल सेंसेशन
- शाहरुख खान की 'किंग' के सेट पर भारी सुरक्षा, AI फैन एडिट के वायरल होने से मेकर्स की बढ़ी टेंशन
रोनित रॉय के नाम पर महिलाओं संग साइबर फ्रॉड, एक्टर ने फैंस को किया अलर्ट
बॉलीवुड एक्टर रोनित रॉय ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने अपने फैंस, विशेष रूप से महिलाओं और युवा लड़कियों को एक बड़े साइबर फ्रॉड के प्रति आगाह किया है। दरअसल, कुछ अज्ञात जालसाज रोनित रॉय की फर्जी पहचान का इस्तेमाल करके लोगों को ठगने की कोशिश कर रहे हैं।
रोनित रॉय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक नोट शेयर किया है। इस नोट में उन्होंने बताया कि कैसे कुछ लोग उनके नाम का गलत इस्तेमाल कर लड़कियों से मीटिंग और इवेंट बुकिंग के बहाने पैसों की मांग कर रहे हैं। अभिनेता ने साफ किया है कि इस मामले को हल्के में नहीं लिया जाएगा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
सार्वजनिक किए स्कैमर के नंबर और ईमेल आईडी
आमतौर पर मशहूर हस्तियां ऐसे मामलों में सीधे पुलिस का रुख करती हैं, लेकिन रोनित रॉय ने एक कदम आगे बढ़कर अपने फैंस की सुरक्षा के लिए स्कैमर की डिटेल्स को सरेआम उजागर कर दिया है। उन्होंने अपने पोस्ट में उस नंबर और ईमेल आईडी का जिक्र किया है, जिसके जरिए यह पूरा फर्जीवाड़ा चलाया जा रहा था।
रोनित ने पोस्ट में लिखा, सावधान!!!! मेरे संज्ञान में आया है कि कोई मेरे नाम का इस्तेमाल कर लोगों, खासकर लड़कियों से संपर्क कर रहा है और पैसे मांग रहा है। यह व्यक्ति मेरे नाम पर बुकिंग लेने की कोशिश कर रहा है। अभिनेता द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, फ्रॉड के लिए निम्नलिखित माध्यमों का उपयोग किया जा रहा था
जांगी नंबर: 3318085685, ईमेल आईडी: [email protected] इस जानकारी को साझा करते हुए रोनित ने जालसाज को कड़े लहजे में चेतावनी दी और लिखा, 'जहां तक अपराधी की बात है... पुलिस तुम्हारे पीछे आ रही है।'
रोनित रॉय ने सोशल मीडिया यूजर्स को स्पष्ट संदेश दिया है कि वे या उनके प्रतिनिधि कभी भी किसी से पैसे या किसी अनुचित लाभ की मांग नहीं करते हैं। उन्होंने यह भी साफ किया कि वह कभी भी सोशल मीडिया या किसी अन्य प्लेटफॉर्म पर महिलाओं से व्यक्तिगत रूप से इस तरह का संपर्क नहीं साधते हैं।
रोनित ने अपने फैंस से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी के भी पास इस तरह का कोई संदेश या कॉल आता है, तो उसकी सूचना तुरंत सीधे उन्हें या पुलिस को दी जाए। रोनित ने चैट के कुछ स्क्रीनशॉट्स भी शेयर किए हैं, जो इस बात का पुख्ता सबूत हैं कि किस तरह उनकी छवि का गलत इस्तेमाल कर मासूम लोगों को फंसाने की साजिश रची जा रही थी।
रोनित रॉय के इस साहसिक और सतर्कता भरे कदम की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। इस खुलासे के बाद उनके फैंस लगातार कमेंट्स के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि आज के डिजिटल दौर में मशहूर हस्तियों के नाम पर ऐसे फ्रॉड आम हो गए हैं, ऐसे में खुलकर सामने आना बहुत जरूरी था।
वर्कफ्रंट की बात करें तो रोनित रॉय लगातार अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। हाल ही में वह अजय देवगन के प्रोडक्शन में बनी फिल्म मां में नजर आए थे, जिसमें उनके साथ काजोल और इंद्रनील सेनगुप्ता मुख्य भूमिकाओं में थे। वह जल्द ही वेब सीरीज तीन कौवे में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे।
