1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. kangana ranaut viral look marriage rumors truth
Last Updated : शुक्रवार, 22 मई 2026 (17:39 IST)

गले में मंगलसूत्र पहनकर क्यों घूम रही थीं कंगना रनौट? एक्ट्रेस ने बताया शादीशुदा लुक का सच

Kangana Ranaut traditional look viral
बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौट एक बार फिर सोशल मीडिया से लेकर गूगल ट्रेंड्स तक पर छाई हुई हैं। हाल ही में कंगना को एक ऐसे लुक में स्पॉट किया गया, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया और उनके फैंस के बीच सस्पेंस पैदा कर दिया। 
 
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और तस्वीरों में कंगना हल्के गुलाबी रंग के सलवार-सूट, आंखों पर चश्मा, गले में मंगलसूत्र और हाथों में हरी चूड़ियां पहने नजर आईं। वह बेहद जल्दबाजी में अपनी गाड़ी की तरफ भागती दिखीं। कंगना का यह लुक देखने के बाद फैंस सवाल करने लगे कि क्या उन्होंने गुपचुप शादी रचा ली है? 
 
लेकिन अब इस पूरे मामले का असली और बेहद दिलचस्प सच सामने आ चुका है। कंगना रनौट के इस वायरल लुक के पीछे कोई सीक्रेट शादी नहीं, बल्कि उनकी आने वाली फिल्म का सेट है। कंगना ने खुद सोशल मीडिया पर इसका राज खोला है। 
 
कंगना रनौट ने इंस्टा स्टोरी पर अपनी वायरल तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, मैं हर दिन शहर में और आस-पास फिल्म की शूटिंग कर रही हूं। किसी ने मेरे कैरेक्टर मेकअप वाली एक रैंडम फोटो खींच ली। अब मुझे बहुत सारे फोन कॉल्स आने लगे हैं। लेकिन शादीशुदा औरत जैसा लुक होने में इतनी बड़ी बात क्या है? एक्टर्स तो हर तरह के रोल करते हैं। मैं चुपके से शादी नहीं कर रही हूं, वादा करती हूं। 
 
कंगना रनौट इन दिनों बेहद कड़े शेड्यूल से गुजर रही हैं। वह न सिर्फ एक एक्ट्रेस हैं, बल्कि हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद भी हैं। खबरों के मुताबिक वह इन दिनों फिल्म 'क्वीन 2' की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म की शूटिंग दक्षिण मुंबई और ग्रांट रोड के आस-पास चल रही है, जहां रानी के घर का सेट तैयार किया गया।
 
जहां पहली फिल्म 'क्वीन' की शूटिंग पेरिस और एम्स्टर्डम जैसे विदेशी शहरों में हुई थी, वहीं चर्चा है कि 'क्वीन 2' की कहानी पूरी तरह से देसी पृष्ठभूमि पर आधारित होगी। इस बार रानी अपनी आत्मनिर्भरता और पहचान की खोज में भारत के ही अलग-अलग महानगरों और शहरों की यात्रा पर निकलेगी। 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें