सम्बंधित जानकारी
- अहान शेट्टी ने तड़प, पिता सुनील शेट्टी तथा अपने एक्टिंग करियर के बारे में वेबदुनिया को बताया इस Exclusive Interview में
- मिताली राज के जन्मदिन के मौके पर मेकर्स ने किया तापसी पन्नू की फिल्म 'शाबाश मिट्ठू' की रिलीज डेट का ऐलान
- 'रॉकी और रानी की प्रेम' कहानी में कॉमिक किरदार निभाएंगी जया बच्चन, बनेंगी रणवीर सिंह की दादी!
- पद्मिनी कोल्हापुरे ने रिक्रिएट किया 'ये गलियां ये चौबारा' गाना, इस दिन होगा रिलीज
- विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी की डेट हुई कंफर्म, तैयारियों में जुटा प्रशासन!
शादी करने के लिए तैयार हैं सारा अली खान, लेकिन होने वाले दूल्हे को मानना होगी यह शर्त
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने इंडस्ट्री में काफी कम समय में अपनी एक अलग पहचान बनाई हैं। सारा अली खान इन दिनों अपनी फिल्म 'अतरंगी रे' (Atrangi Re) को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और धनुष (Dhanush) के साथ काम करती नजर आने वाली हैं।
इसी बीच सारा अली खान ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी शादी को लेकर बात की है। सारा ने अपने होने वाले दूल्हे को लेकर एक शर्त बताई है। सारा का कहना है कि वह एक ऐसे व्यक्ति से शादी करेंगी जो बाद में उनकी मां अमृता सिंह के साथ रहने के लिए तैयार हो।
सारा अली खान ने कहा, मैं एक ऐसे व्यक्ति से शादी करना पसंद करूंगी जो मेरे अलावा मेरी मां को भी संभाले। वो हम सबके साथ रहे। मैं अपनी मां को शादी के बाद भी नहीं छोड़ने वाली। मेरी मां अमृता सिंह एक बहुत उदार महिला हैं। रोजमर्रा की जिंदगी में वह मेरी तीसरी आंख है। वह मेरी आवाज है, इसलिए, मैं उन से दूर नहीं जा सकती।
बता दें कि अमृता सिंह ने साल 1991 में सैफ अली खान संग शादी की थी। एक बेटा इब्राहिम और एक बेटी सारा होने के बाद 2004 में दोनों के बीच तलाक हो गया था। 2012 में सैफ अली खान ने करीना कपूर से दूसरी शादी की। वही अमृता सिंगल मदर हैं।
