1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. padmini kolhapure recreate song yeh galiyan yeh chaubara will release on 6th december

पद्मिनी कोल्हापुरे ने रिक्रिएट किया 'ये गलियां ये चौबारा' गाना, इस दिन होगा रिलीज

Padmini Kolhapure
पद्मिनी कोल्हापुरे ने 'ये गलियां ये चौबारा' गाने को रिक्रिएट किया है। धमाका रेकॉर्ड्स और सारेगामा प्रस्तुत वेडिंग एंथम 'ये गलियां ये चौबारा', को पद्मिनी कोल्हापुरे ने गाया है, जिसका पोस्टर भी बेहद दिलकश है। 

 
इस गाने में एक मां-बेटी की कहानी है जो बचपन से लेकर युवा लड़की की शादी के दिन तक आदर्श मां-बेटी के बंधन को दर्शाती है। फिल्म 'प्रेम रोग' का यह गाना पद्मिनी कोल्हापुरे पर ही फिल्माया गया था।
 
पद्मिनी कोल्हापुरे ने कहा, 'एक मां जब अपनी बेटी की शादी करती है, तो यह सब कुछ ऐसा है, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। खुशी से लेकर दुःख और खालीपन की भावना तक, एक ही समय में बहुत-सी चीजें महसूस होती हैं। ये गलियां ये चौबारा उन सभी भावनाओं का बेहद खूबसूरती से बखान करता है। 
 
उन्होंने कहा, इसे गाना एक भावनात्मक सैलाब की तरह था और जिस तरह से इसे आकार दिया गया है, उस पर मुझे बहुत गर्व है। इस सॉन्ग के लिए अपनी आवाज देने में सक्षम होने से बड़ा सम्मान कुछ भी नहीं है, क्योंकि इस सॉन्ग को लता जी ने गाया था। मैं यह देखने के लिए उत्साहित हूं कि दर्शक वीडियो पर कैसी प्रतिक्रिया देते हैं।
 
गौरतलब है कि राज कपूर की फिल्म 'प्रेम रोग' का गाना ‘ये गलियां ये चौबारा' गाने को लता मंगेशकर ने गाया था। गाने में पद्मिनी कोल्हापुरी नजर आई थी। 'ये गलियां ये चौबारा' गाना 6 दिसंबर को रिलीज़ होगा।
अगला लेख
'रॉकी और रानी की प्रेम' कहानी में कॉमिक किरदार निभाएंगी जया बच्चन, बनेंगी रणवीर सिंह की दादी!