सम्बंधित जानकारी
- शो 'मोसे छल किए जाए' में मुख्य किरदार निभाएंगी विधि पांड्या
- करीना कपूर संग अनबन पर अमीषा पटेल ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- केवल उनका काम जानती हूं...
- जब नशे में बिन बुलाए शाहरुख खान के घर पहुंच गए थे कपिल शर्मा, किग खान बोले- मेरे बेडरूम का दरवाजा खुला होगा तो...
- Bigg Boss 15 Finale : ये 6 कंटेस्टेंट्स ट्रॉफी जीतने की रेस में, जानिए कब और कहां देख सकेंगे ग्रैंड फिनाले
- अल्लू अर्जुन की 'अला वैकुंठपुरमुलु' का हिन्दी ट्रेलर रिलीज, इस दिन टेलीविजन पर होगा प्रीमियर
शूटिंग खत्म कर भाई इब्राहिम संग वेकेशन एंजॉय करने कश्मीर पहुंचीं सारा अली खान, लिया बर्फबारी का मजा
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने हाल ही में इंदौर में व्किी कौशल संग अपनी अनटाइटल फिल्म की शूटिंग पूरी की है। फिल्म की शूटिंग खत्म कर सारा अब वेकेशन मनाने निकल पड़ी हैं।
सारा अली खान अपने भाई इब्राहिम और दोस्तों के साथ कश्मीर घूमने गई है। एक्ट्रेस ने अपने कश्मीर वेकेशन की कई तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की है। इन तस्वीरों में वह भाई इब्राहिम और कुछ दोस्तों के साथ दिखाई दे रहे हैं। सभी कश्मीर में बर्फबारी का मजा लेते हुए नजर आ रहे हैं।
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सारा ने कैप्शन में लिखा, 'घर वहां है, जहां भाई है।' भाई बहन की इस केमिस्ट्री को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं और जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो सारा अली खान आखिरी बार फिल्म 'अतरंगी रे' में धनुष और अक्षय कुमार के साथ नजर आई थीं। इस फिल्म में सारा की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। वह जल्द ही विक्की कौशल के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाली हैं।
यह भी पढ़िए:
