1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. when kapil sharma enterted shahrukh khan house party without invitation

जब नशे में बिन बुलाए शाहरुख खान के घर पहुंच गए थे कपिल शर्मा, किग खान बोले- मेरे बेडरूम का दरवाजा खुला होगा तो...

shahrukh khan
मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा इन दिनों नेटफ्लिक्स स्पेशल 'आई एम नॉट डन येट' को लेकर चर्चा में हैं। शो में कपिल ने अपनी लाइफ और करियर को लेकर बाते की है। उन्होंने कई दिलचस्प खुलासे भी किए हैं।

 
कपिल शर्मा ने बताया कि एक बार वह रात 3 बजे सुपरस्टार शाहरुख खान के घर में बिना बुलाए घुस गए थे। कपिल ने कहा, उनकी एक कजिन लंदन से आई थी और वो शाहरुख खान का घर देखना चाहती थी। उन्होंने तब शराब पी हुई थी। कपिल ने सोचा कि बाहर से घर दिखाकर ला ही सकते हैं। 
 
कपिल ने कहा कि इसके बाद वह कजिन को लेकर मन्नत चले गए। जब वह मन्नत के बाहर पहुंचे तो देखा वहां किसी फिल्म की पार्टी चल रही थी और घर का दरवाजा खुला हुआ था। सुरक्षाकर्मियों ने मेरा चेहरा देखा और मुझे अंदर जाने दिया। उन्होंने सोचा कि मुझे आमंत्रित किया गया होगा।
 
कपिल ने बताया कि जब वो लोग अन्दर गए तो वहां गौरी खान उन्हें मिली जो अपने दोस्तों के साथ थी। ये कुछ रात तीन बजे के आस-पास की बात है। गौरी ने कपिल को देखा और सोचा कि शाहरुख ने उन्हें बुलाया है। तो गौरी ने कपिल से कहा कि आओ आओ शाहरुख अंदर हैं।
 
कपिल ने अंदर जाकर देखा तो शाहरुख खान डांस कर रहे थे। उन्होंने कहा, मैं उनके पास गया और कहा, भाई सॉरी। मेरी कजिन आपका घर देखना चाहती थी। दरवाजा खुला था इसलिए मैं अंदर आ गया। इसपर शाहरुख ने जवाब दिया, अगर मेरे बेडरूम का दरवाजा खुला होगा तो तू उसमें भी चला आएगा क्या।
 
कपिल शर्मा ने बताया कि शाहरुख खान बिल्कुल अपसेट नहीं थे और फिर दोनों ने घंटों तक साथ में डांस किया। बाद में शाहरुख ने उन्हें खाना खिलाया और उन्हें गाड़ी तक छोड़ने भी आए थे।

 
अगला लेख
Bigg Boss 15 Finale : ये 6 कंटेस्टेंट्स ट्रॉफी जीतने की रेस में, जानिए कब और कहां देख सकेंगे ग्रैंड फिनाले