1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. allu arjun film ala vaikunthapurramuloo hindi trailer out

अल्लू अर्जुन की 'अला वैकुंठपुरमुलु' का हिन्दी ट्रेलर रिलीज, इस दिन टेलीविजन पर होगा प्रीमियर

Allu Arjun
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की हालिया रिलीज फिल्म 'पुष्पा द राइज' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है। इस फिल्म की सफलता के बाद अल्लू की एक और सुपरहिट तेलुगु फिल्म 'अला वैकुंठपुरमुलु' हिन्दी में रिलीज होने जा रही है।

 
साल 2022 में कोरोना महामारी से ठीक पहले तमिल तेलुगु में रिलीज हुई इस फिल्म को हिन्दी में 26 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज करने की घोषणा की गई थी। लेकिन बाद में मेकर्स ने इस टेलीविजन पर रिलीज करने का फैसला किया। 
 
वहीं अब इस फिल्म का हिन्दी ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। त्रिविक्रम श्रीनिवास द्वारा निर्देशित, अला वैकुंठपुरमुलु एक कमर्शियल एंटरटेनमेंट मूवी है। फिलहाल ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग कर रही है। लेकिन अब ये हिंदी दर्शकों के लिए भी जल्द ही रिलीज होने जा रही है।
 
'अला वैकुंठपुरमलो' फिल्म में अल्लू अर्जुन के अलावा, पूजा हेगड़े और तब्बू भी हैं। इस फिल्म के हिन्दी संस्करण का प्रीमियर 6 फरवरी को रात 8 बजे भारत के प्रमुख मूवी चैनल, ए गोल्डमाइंस वेंचर, ढिंचैक पर होगा।
अगला लेख
सलमान खान ने लॉन्च किया अपने म्यूजिक वीडियो 'डांस विद मी' का टीजर, इस दिन रिलीज होगा गाना