dharma sangrah
Tue, 10 Nov 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Sanjay Dutt, Torbaaz

संजय दत्त सेना के अधिकारी की भूमिका में

Sanjay Dutt
गिरीश मलिक निर्देशित अगली फिल्म 'टोरबाज' में बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त सैन्य अधिकारी की भूमिका में दिखाई देंगे। दत्त को 'टोरबाज' की पटकथा पसंद आई और उन्होंने तुरंत हां कर दी। इस फिल्म में दत्त सेना के एक अधिकारी की भूमिका निभाएंगे, जो युद्ध के बच्चों को उम्मीद की किरण देना चाहता है। 'टोरबाज' अफगानिस्तान में स्थित है और यह अफगानिस्तान के आत्मघाती बच्चों की कहानी है जिन्हें इस मान्यता का प्रशिक्षण दिया गया है कि मरने के बाद जन्नत नसीब होती है। (भाषा)