1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Salute, Shahrukh Khan, Aamir Khan, Priyanka Chopra

शाहरुख-आमिर-प्रियंका आउट... क्या फिल्म होगी बंद

शाहरुख खान
सिद्धार्थ रॉय कपूर की फिल्म 'सैल्युट' की चर्चा गर्म हैं लेकिन अब तक कास्ट तय नहीं हो पा रही। पहले आमिर खान और प्रियंका चोपड़ा को इसमें लिया जाना था। लेकिन आमिर अपने बड़े प्रोजेक्ट फिल्म 'महाभारत' पर फोकस करना चाह रहे हैं और उन्होंने इस फिल्म से कदम पीछे खींच लिए। 
 
इसके बाद खबर आई कि फिल्म में आमिर खान के कहने पर शाहरुख को चुना गया, लेकिन शाहरुख ने स्पष्ट कर दिया है कि उन्होंने यह फिल्म करने के लिए हामी नहीं भरी है और वे इस समय सारा ध्यान 'ज़ीरो' पर देना चाहते हैं। 
 
प्रियंका चोपड़ा यह फिल्म सिर्फ इसीलिए करना चाहती थीं कि वे पहली बार आमिर खान के साथ काम करने जा रही थीं, लेकिन अब न आमिर हैं और न शाहरुख, इसलिए उनका इरादा भी इस फिल्म को करने का नहीं रह गया है। खबर है कि वे भी फिल्म से आउट हो गई हैं। प्रियंका फिलहाल हॉलीवुड फिल्में कर रही हैं और वे बॉलीवुड की इस बड़ी फिल्म में हिस्सा होना चाहती थीं। 
 
दबी जुबां में यह भी चर्चा है कि आमिर ने यह फिल्म इसलिए छोड़ी क्योंकि उनके, सिद्धार्थ रॉय कपूर से कुछ मतभेद हो गए हैं। सिद्धार्थ रॉय नई कास्ट की तलाश कर रहे हैं। 
अगला लेख
सलमान-कैटरीना '300 करोड़' की जोड़ी एक और ब्लॉकबस्टर के लिए तैयार