1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. salman khan show bigg boss 16 confirmed contestants list

Bigg Boss 16 : सलमान खान के शो में हुई इन सेलेब्स की एंट्री, देखिए लिस्ट | salman khan show bigg boss 16 confirmed contestants list

salman khan
सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 16 का आगाज हो चुका है। शो के प्रीमियर में सलमान ने कंटेस्टेंट्स को दर्शकों से मिलवाया। देखिए बिग बॉस 16 के घर में एंट्री लेने वाले कंटेस्टेंट्स की लिस्ट। 
1. साजिद खान 
बॉलीवुड फिल्ममेकर साजिद खान बिग बॉस 16 का हिस्सा बने हैं। साजिद का विवादों से पुराना नाता रहा है।
 

2. टीना दत्ता 
टीवी एक्ट्रेस टीना दत्ता भी विवादित‍ रियलिटी शो का हिस्सा बनी हैं। 
 

3. शालीन भनोट
शालीन ने अपने करियर की शुरुआत रियलिटी शो रोडीज से की थी। वह कई टीवी शोज में भी नजर आ चुके हैं।
4. मान्या सिंह
2020 की मिस फेमिना इंडिया की रनरअप मान्या सिंह भी शो का हिस्सा है।
 
5. सौंदर्या शर्मा 
इस बार भोजपुरी इंडस्ट्री से एक्ट्रेस सौंदर्या शर्मा ने बिग बॉस में एंट्री ली है।
 
6. निमृत कौर अहलूवालिया 
छोटी सरदारनी फेम एक्ट्रेस निमृत कौर अहलूवालिया शो का हिस्सा हैं। 
7. अंकित गुप्ता
टीवी एक्टर अंकित गुप्ता भी बिग बॉस बॉस 16 में नजर आएंगे। 
 
8. प्रियंका चौधरी 
अंकित गुप्ता के सशथ उनकी को-एक्ट्रेस प्रियंका चौधरी ने भी बिग बॉस 16 में एंट्री ली है। 
 
9. सुंबुल तौकीर 
इमली फेम एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर खान ने बिग बॉस 16 में धमाकेदार एंट्री मारी।
10. श्रीजिता डे 
अतरन फेम श्रीजिता डे भी बिग बॉस के घर में नजर आएंगी। 
 
11. गौतम विग 
टीवी एक्टर गौतम विग भी सलमान के शो में दिखेंगे।
 
12. गोरी नागोरी
राजस्थान की मशहूर डांसर गोरी नागोरी ने भी शो में एंट्री ली है।
13. शिव ठाकरे
बिग बॉस मराठी सीजन 2 के विनर रह चुके शिव ठाकरे भी बिग बॉस 16 में नजर आएंगे। 
 
14. अब्दु रोजिक
तजाकिस्तानी के सिंगर अब्दु रोजिक भी बिग बॉस 16 का हिस्सा है। उनकी हाइट सिर्फ 3 फीट है।
 
15. एमसी स्टैन
हिप-हॉप रैपर व सिंगर अल्ताफ शेख उर्फ एमसी स्टेन भी शो का हिस्सा है।
 
16. अर्चना गौतम
बिकिनी गर्ल अर्चना गौतम ने भी बिग बॉस में एंट्री ली है। वह कांग्रेस के टिकट से चुनाव भी लड़ चुकी हैं।
Edited by : Ankit Piplodiya 
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें