• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. hrithik roshan saif ali khan starrer vikram vedha box office collection day 1
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: शनिवार, 1 अक्टूबर 2022 (17:46 IST)

बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा रितिक रोशन की 'विक्रम वेधा' का पहला दिन?

Hrithik Roshan
बॉलीवुड सुपरस्टार रितिक रोशन और सैफ अली खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'विक्रम वेधा' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक का अच्छा रिएक्शन मिल रहा है। वहीं फिल्म के पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ गया है। 

 
उम्मीद की जा रही थी कि दो बड़े स्टार से सजी विक्रम वेधा बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ा धमाका करेगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 10.58 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। 
 
ओपनिंग डे कलेक्शन में ‍विक्रम वेधा, आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा और अक्षय कुमार की 'बच्चन पांडे' से मात खा गई है। आमिर की फिल्म ने पहले दिन 11 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। वहीं बच्चन पांडे ने पहले दिन 13.25 करोड़ का कलेक्शन किया था।
 
फिल्म का कलेक्शन मेट्रो सिटी के अलावा छोटो शहरों में भी कम रहा। उम्मीद की जा रही है कि 'विक्रम वेधा' वीकेंड पर अच्छा कलेक्शन करेगी। इसके बाद दशहरा की छुट्टी का भी फिल्म को अच्छा फायदा मिल सकता है।
 
विक्रम वेधा साल 2017 में रिलीज हुई इसी नाम से तमिल फिल्म का हिदी रीमेक है। इस फिल्म का निर्देशन पुष्कर गायत्री ने किया है। फिल्म में रितिक गैंगस्टर और सैफ अली खान पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आ रहे हैं।
Edited by : Ankit Piplodiya 
 
ये भी पढ़ें
आशा पारेख : शम्मी कपूर को चाचा कहती थीं, विजय भट्ट ने स्टार मटेरियल नहीं कह कर किया था रिजेक्ट