शुरू होने जा रहा 'बिग बॉस 16', जानिए कब और कहां देख सकेंगे शो | bigg boss 16 will start today know when and where to watch show
सलमान खान के चर्चित और विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 16वें सीजन का आगाज होने जा रहा है। बिग बॉस 16 आज रात यानि 1 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। इस बार शो में कई लोकप्रिय और विवादास्पद नामों के हिस्सा लेने की चर्चा है।
'बिग बॉस 16' को टीवी के साथ ही ऑनलाइन स्ट्रीमिंग पर भी देख सकते हैं। शो का ग्रैंड प्रीमियर इस बार 2 दिन तक यानी आज 1 और 2 अक्टूबर को रात 9.30 बजे से कलर्स चैनल पर दिखाया जाएगा। शो का प्रसारण सोमवार से शुक्रवार तक हर रात 10 बजे से होगा।
वहीं वीकेंड में 'बिग बॉस 16' रात 9.30 बजे प्रसारित होगा। वहीं दर्शकों का फेवरेट 'वीकेंड का वार' अब शुक्रवार और शनिवार को प्रसारित होगा, जिसमें सलमान कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते नजर आएंगे। इस बार खुद बिग बौस इस खेल में शामिल होने वाले हैं। खबरों की माने तो बिग बॉस 16 में कोई नियम नहीं होगा।
बिग बॉस के घर की थीम इस बार सर्कस पर आधारित है। घर में पांच बेडरूम होंगे। इनमें से एक रूम कैप्टन का होगा, जो बहुत बड़ा और सुविधाओं से लैंस है। अन्य कमरों के नाम- ब्लैक एंड व्हाइट रूम, विंटेज रूम, कार्ड्स रूम और फायर रूम है।
Edited by : Ankit Piplodiya
Edited by : Ankit Piplodiya

