अजय देवगन की 'मैदान' की नई रिलीज डेट आई सामने, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक | ajay devgn starrer maidaan will release on 17 february 2023
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्में बैक टू बैक रिलीज होने के लिए तैयार है। हाल ही में उनकी फिल्म 'दृष्यम 2' का टीजर सामने आया था। अब उनकी फिल्म 'मैदान' की नई रिलीज डेट सामने आ गई है। पहले यह फिल्म 'मैदान' 15 अक्टूबर, 2021 को दशहरे के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी।
इसके बाद फिल्म की रिलीज तारीख बदलकर जून 2022 कर दी गई। अब यह फिल्म 17 फरवरी 2023 को रिलीज होगी। इस बात की जानकारी अजय ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।
Experience the true story of an unknown hero, Syed Abdul Rahim who brought glory to India. #Maidaan releasing on 17th February, 2023.@pillumani @raogajraj @ActorRudranil @iAmitRSharma @arrahman @manojmuntashir @SaiwynQ @writish @BoneyKapoor @akash77 @JoyArunava
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) October 1, 2022
अजय देवगन ने ट्वीट किया, 'एक अज्ञात नायक सैयद अब्दुल रहीम की सच्ची कहानी का अनुभव करें, जिसने भारत को गौरवान्वित किया। मैदान 17 फरवरी 2023 को रिलीज हो रही है।'
फिल्म मैदान चार भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषा में रिलजी होगी। फ्लिम को अमित शर्मा ने निर्देशित किया है और जी स्टूडियो, बोनी कपूर, अरुणवा जॉय सेनगुप्ता और आकाश चावला द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। फिल्म में अजय सैयद अब्दुल रहीम के किरदार में नजर आएंगे।
इस फिल्म में 1052-1962 का 10 सालों का भारतीय फुटबॉल का दौर दिखाया जाएगा। जिसे भारतीय फुटबॉल का सुनहरा दौर माना जाता है। सैयद अब्दुल रहीम के नेतृत्व में भारतीय फुटबॉल टीम 1956 के ओलिंपिक्स में सेमीफाइनल तक पहुंची थी।
Edited by : Ankit Piplodiya
Edited by : Ankit Piplodiya
