शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. rhea chakraborty bold photos in thigh high slit dress
Written By WD Entertainment Desk
Last Updated : शुक्रवार, 30 सितम्बर 2022 (16:18 IST)

थाई हाई स्लिट ड्रेस में रिया चक्रवर्ती का बोल्ड अंदाज, तस्वीरें वायरल

थाई हाई स्लिट ड्रेस में रिया चक्रवर्ती का बोल्ड अंदाज, तस्वीरें वायरल | rhea chakraborty bold photos in thigh high slit dress
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती काफी मुश्किल दौर से गुजर रही थीं। रिया पर कई गंभीर आरोप लगे और उन्हें जेल तक जाना पड़ा। लेकिन अब रिया अपनी प्रोफेशनल लाइफ पर फोकस कर रही हैं। बीते कुछ समय से रिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं।
 
 
हाल ही में रिया चक्रवर्ती ने अपनी कुछ ग्लैमरस तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की है। तस्वीरों में रिया ब्लैक कलर की थाई हाई स्लिट ड्रेस पहने नजर आ रही हैं।
 
रिया कैमरे के सामने एक से बढ़कर एक किलर पोज दे रही हैं। अपने लुक को एक्ट्रेस ने हाई पोनीटेल बना कर कंप्लीट किया और इसके साथ ही सिल्वर कलर की हाई हील्स को कैरी किया है। 
 
रिया चक्रवर्ती का यह बोल्ड लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फैंस एक्ट्रेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
 
फैंस को अक्सर इंस्टाग्राम पर रिया के अलग-अलग अवतार देखने के लिए मिलते रहते हैं। रिया कभी वेस्टर्न तो कभी ट्रेडिशनल आउटफिट्स में अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं।
 
रिया चक्रवर्ती आखिरी बार अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी के साथ फिल्म 'चेहरे' में नजर आई थीं। 
Edited by : Ankit Piplodiya