National Film Awards 2022 : अजय देवगन बने बेस्ट एक्टर, आशा पारेख को मिला दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड
68वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड का आगाज हो चुका है। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में हुए इस अवॉर्ड फंक्शन में साल 2020 में आई फिल्मों को भी सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी विजेताओं को सम्मानित किया। नेशनल फिल्म अवॉर्ड की कैटेगरी में बेस्ट एक्टर्स, फीचर फिल्म, नॉन-फीचर फिल्म, फिल्म की बेस्ट राइटिंग समेत दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड 2020 भी शामिल रहा।
देखिए विनर्स की लिस्ट-
भारतीय सिनेमा को असाधारण योगदान देने वाली आशा पारेख जी को दादा साहब फाल्के पुरस्कार दिये जाने पर मैं बधाई देती हूं। आशा पारेख जी ने दर्शकों का असीम प्रेम अर्जित किया। आशा जी का सम्मान, अदम्य महिला शक्ति का सम्मान भी है। pic.twitter.com/gPPqITE1PY
— President of India (@rashtrapatibhvn) September 30, 2022
दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड - आशा पारेख
बेस्ट अभिनेता - अजय देवगन (तानाजी द अनसंग वॉरियर) और सूर्या (सोरारई पोट्रु)
बेस्ट अभिनेत्री - अपर्णा बालमुरली (सोरारई पोट्रु)
बेस्ट हिंदी फिल्म - तुलसीदास जूनियर
बेस्ट निर्देशक - मलयालम निर्देशक सच्चिदानंदन केआर (अयप्पनम कोशियुम)
बेस्ट सहायक अभिनेता - बिजू मेनन (अयप्पनम कोशियुम)
बेस्ट मेंशन जूरी अवॉर्ड- चाइल्ड आर्टिस्ट वरुण बुद्धदेव
बेस्ट सहायक अभिनेत्री - लक्ष्मी प्रिया चंद्रमौलि (शिवरंजनी इन सिला पेंगलम)
मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट - मध्य प्रदेश
स्पेशल मेनशन स्टेट - उत्तराखंड और यूपी
बेस्ट राइटिंग सिनेमा अवॉर्ड - द लॉन्गेस्ट किस
बेस्ट पॉपुलर फिल्म - तान्हाजी द अनसंग वॉरियर
बेस्ट फीचर फिल्म - सोरारई पोटरु
बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल- राहुल देशपांडे (मराठी फिल्म आई एम वसंतराव)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर फीमेल - नंचम्मा (अयप्पनम कोशियुम)
बेस्ट गीत - मनोज मुंतशिर (साइना)
Edited by : Ankit Piplodiya

