दो खान... सलमान की 'ट्यूबलाइट' में शाहरुख खान भी!
सलमान खान को लेकर कबीर खान 'ट्यूबलाइट' नामक फिल्म बना रहे हैं। इस फिल्म का नाम बदला भी जा सकता है। सलमान इस फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में एक छोटे किंतु महत्वपूर्ण रोल के लिए शत्रुघ्न सिन्हा से सम्पर्क किया गया, लेकिन कुछ कारणों से वे यह रोल करने में असमर्थ हैं।
खबर है कि शत्रुघ्न के बाद शाहरुख खान को यह रोल ऑफर किया गया है और सूत्रों के मुताबिक शाहरुख मान भी गए हैं। शाहरुख कैमियो रोल में नजर आएंगे। नि:संदेह शाहरुख के फिल्म से जुड़ने पर फिल्म को लेकर लोगों की उत्सुकता और बढ़ जाएगी।
करण अर्जुन, कुछ कुछ होता है और हम तुम्हारे हैं सनम जैसी फिल्म ये दोनों सुपरस्टार्स साथ कर चुके हैं। आखिरी बार वे 'ओम शांति ओम' के एक गाने में साथ नजर आए थे।