dharma sangrah
Mon, 10 Aug 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Malaika Arora Khan, Arjun Kapoor, Salman Khan

रात डेढ़ बजे मलाइका के घर देखे गए अर्जुन कपूर

मलाइका अरोरा खान
मलाइका अरोरा खान के घर कोई पार्टी नहीं थी, इसके बावजूद अर्जुन उनसे मिलने गए थे और वो भी रात में। 31 अक्टूबर की रात दस बजे मलाइका के घर अर्जुन पहुंचे और मलाइका के घर से रात डेढ़ बजे निकलते देखे गए। उन्होंने जब कुछ फोटोग्राफर्स को देखा तो वे तुरंत चेहरा बचाते हुए वहां से निकल लिए। 
गौरतलब है कि मलाइका के साथ अर्जुन का नाम जोड़ा जाता रहा है। कहा जाता है कि टीनएज में अर्जुन, मलाइका को बेहद पसंद करते थे। बाद में उनकी मलाइका से अच्छी दोस्ती हो गई। इस वर्ष अप्रैल में भी रात को मलाइका के घर अर्जुन को देखा गया। 

 
सूत्रों के अनुसार जब इस बात का पता अर्जुन के पिता बोनी कपूर को चला तो उन्होंने अर्जुन को मलाइका से दूर रहने की सलाह दी। वे नहीं चाहते थे कि सलमान खान से उनके संबंध खराब हो। 

 
इस समय मलाइका अपने पति अरबाज खान से अलग रह रही हैं। दिवाली बाद वे तलाक लेने की कानूनी पहल शुरू करने वाली थी, लेकिन अरबाज के परिवार और अपने परिवार के दबाव के कारण उन्होंने यह फैसला कुछ दिनों के लिए टाल दिया।
ये भी पढ़ें
'ऐ दिल है मुश्किल' में रफी का उड़ाया मजाक... संवाद लिखने वाला मूर्ख